फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Memorandum handed over to managers for opening the doors of Kailash Dham in the afternoon

दोपहर में भी कैलाश धाम के कपाट खोलने के लिए प्रबंधकों को सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Memorandum handed over to managers for opening the doors of Kailash Dham in the afternoon
दोपहर को कैलाश धाम के कपाट खोलने के लिए प्रबंधकीय कमेटी के सदस्य को ज्ञापन देते गण्यमान्य। - फोटो : MOHALI
कुराली। स्वामी शिव स्वरूप आत्मा नदी पार कैलाश धाम के कपाट दोपहर के समय बंद होने से श्रद्धालुओं को समस्या पेश आ रही है। इस संबंधी शहरवासियों ने कैलाश धाम के प्रबंधकों को मांग पत्र सौंपते हुए धाम के कपाट दोपहर के समय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय ब्राह्मण सभा के प्रधान सुनील कुमार, मधु रंजन, रमेश कुमार, बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह सहित अन्यों ने बताया कि स्वामी जी के समय कैलाश धाम के कपाट कभी बंद नहीं हुए। उनके समय में भी केवल तपोस्थल में प्रवेश करना वर्जित था। भक्त कुटिया के प्रांगण में जाकर प्रणाम करते और बाहर बैठकर स्वामी जी का गुणगान करते थे। ट्रस्ट के कैशियर हैप्पी धीमान ने बताया कि दोपहर के समय कैलाश धाम के कपाट बंद रखने का निर्णय ट्रस्ट के समूह सदस्यों ने बैठक में लिया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालुओं को पेश आ रही इस समस्या को ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed