फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Medical college will be built outside the city : Dr. Vijay Singla

शहर के बाहर बनेगा मेडिकल कॉलेज : डॉ. विजय सिंगला

Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Medical college will be built outside the city : Dr. Vijay Singla
मोहाली। राज्य स्तरीय सेहत मेले की फेज-6 स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर आयुर्विज्ञान संस्थान (सिविल अस्पताल) से शुरुआत हो गई। सेहत मेले आजादी का अमृत महोत्सव तहत करवाए जा रहे हैं। मेले का उद्घाटन सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टेज पर एलान किया कि मेडिकल कॉलेज को शहर के बाहर बनाया जाएगा। इससे और राज्यों के लोगों को वहां पहुंचना आसान होगा। हलका विधायक कुलवंत सिंह ने कॉलेज के लिए जगह बताई दी है। आने वाले समय में यह बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

मेले के आयोजन के बीच आम मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर कर्मचारी लोगों से सख्ती से पेश आए। वहीं इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही सेहत योजनाओं को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं बड़ी गिनती में लोगों ने भी मेले में हिस्सा लेकर उनकी जानकारी ली। प्रदेश में 18 से 22 अप्रैल तक इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेलों का उद्देश्य विशेष रूप से गांवों में रहने वाले लोगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेहत सेवाओं के बारे में जागरूक करना है। इसके साथ ही उन्हें विभिन बीमारियों के लक्षणों, कारणों, रोकथाम और उपचार के बारे में सही जानकारी देना है। भविष्य में लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में उच्च गुणवत्ता वाली सेहत सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय मेले की मोहाली से शुरुआत होना गर्व की बात : विधायक
जिले में करवाए जा रहे मेलों की सराहना करते हलका विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर के लिए यह एक गर्व की बात है कि पंजाब के सेहत मेलों की शुरुआत यहां से हुुई। प्रदेश के लोगों के लिए सेहत सेवाओं को बेहतरीन बनाया जाएगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज को यहां से बदला जाएगा क्योंकि मौजूदा समय में बना मेडिकल कॉलेज लोगों की पहुं्च से दूर है। ऐसे में दूर से आने वाले मरीजों का दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मंत्री जी! यहां वीआईपी का इलाज पहले होता है
सेहत मंत्री जब अस्पताल के प्रबंध देख रहे थे तो सेक्टर-56 से अपनी मां को दिखाने आई लड़की सीमा ने अस्पताल प्रशासन की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के मधुमेह के इलाज के लिए अक्सर आती है। इस दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता। इतना ही नहीं पहले वीआईपी लोगों को देखा जाता है। दवा भी बाहर से लेनी पड़ती है। इस पर सेहत मंत्री ने लड़की का नंबर लिया और समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों ने भी लगाए स्टाल
मेले में विभिन्न रोगों से संबंधित कई स्टाल लगाए गए। मेले में विभिन्न सेवाएं जैसे ऑर्थो मशीनें, ब्लड टेस्ट, बीपी, शूगर टेस्ट आदि की सुविधा मिल रही है। यहां पहुंचकर लोगों ने इनका लाभ उठाया। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, युवा एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायती राज संस्थान और शहरी विकास विभाग भाग ने भी स्टाल लगाए। इस मौके जिला प्रशासन और सेहत विभाग के आलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed