फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Many high officials of the civic department came on the radar of Vigilance

ईओ गिरीश वर्मा ने खोले राज - विजिलेंस के रडार पर आए निकाय विभाग के कई उच्च अधिकारी

Wed, 02 Nov 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Many high officials of the civic department came on the radar of Vigilance
नयागांव। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार जीरकपुर नगर काउंसिल के पूर्व ईओ गिरीश वर्मा विजिलेंस ब्यूरो की ओर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस रिमांड में उन्होंने कई अहम राज खोले हैं और इसके बाद से निकाय विभाग के अधिकारी विजिलेंस के रडार पर आ गए हैं। विजिलेंस की ओर से इस केस में जांच तेज करने के बाद से बताया जा रहा है कि स्थानीय निकाय विभाग के कुछ अधिकारी छुट्टी लेकर चले गए हैं। इसके बाद से निकाय विभाग के अंदर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कुराली, जीरकपुर और नयागांव में कार्यकारी अधिकारी रहे गिरीश वर्मा पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 12 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस ब्यूरो के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान गिरीश वर्मा ने रिमांड के दौरान इस मामले में अपने विभाग के कई उच्च अधिकारियों के नाम लिए हैं। जो कि उसके साथ भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं। अब कई अधिकारियों के विजिलेंस ब्यूरो की जांच में नाम आने की चर्चा विभाग के मुख्य दफ्तर में भी है। क्योंकि यहां पर कार्यरत कई उच्च अधिकारी पिछले करीब एक सप्ताह से छुट्टी पर चल रहे हैं। इस कारण दूसरे कर्मचारियों में यह चर्चा है कि इन अधिकारियों का नाम विजिलेंस जांच में आ चुका है। इस कारण वह छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

इस मामले में विभाग के दफ्तर में कई कर्मचारियों से बात करने पर पता चला कि किसी भी कर्मचारी को अधिकारियों के छुट्टी पर जाने की पुख्ता कारण नहीं पता है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी बीमारी होने के कारण छुट्टी पर हैं। जबकि कुछ ने अपने पारिवारिक सदस्य के बीमार होने का कारण भी बताया है। लेकिन किसी भी कर्मचारी ने मामले में खुलकर कुछ नहीं बोला है। इस कारण तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed