फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Mango trees in the orchard were burnt due to fire in wheat residue

Mohali News: गेहूं के अवशेष में लगाई आग से बाग में आम के पेड़ जले

Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Mango trees in the orchard were burnt due to fire in wheat residue
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र के गांव पल्हेड़ी में एक किसान ने सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदी के बावजूद गेहूं की फसल काटने के बाद खेत में बचे अवशेष में गत रविवार की रात आग लगा दी थी। इससे खेत के पास आम के बाग में खड़े आम के कई पेड़ जल गए। पीड़ित सतबीर सिंह निवासी गांव पल्हेड़ी ने बताया किसान अपने खाली खेतों में रात को आग लगाकर घर चला गया। इस गर्मी के मौसम में यह आग तेजी से फैल गई और साथ लगते आम के बाग को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाग मेें खड़े आम के पेड़ जल गए हैं। कुछ लोगों ने पानी के टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन काफी नुकसान हो चुका था। वहां कई आम के पेड़ जलकर राख हो गए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुल्लांपुर गरीबदास थाने में देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed