फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Love and understanding are essential in family relationships: Brahma Kumari Premlata

परिवारिक रिश्तों में प्रेम और समझ जरूरी: ब्रह्माकुमारी प्रेमलता

Tue, 04 Nov 2025 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Love and understanding are essential in family relationships: Brahma Kumari Premlata
मोहाली। फेज-7 के सुख शांति भवन में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से एक विशेष ‘परिवारिक और मित्र रिट्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहाली-रूपनगर सर्कल के राजयोग केंद्रों की इंचार्ज ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने की। इस मौके पर फिल्म अभिनेता और टीवी व्यक्तित्व डॉ. रणजीत रियाज शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने कहा कि आज के समय में रिश्तों को बचाने के लिए प्यार, हमदर्दी और सकारात्मक सोच बहुत जरूरी है। अगर हम दूसरों को ध्यान से सुनें और कम बोलें तो कई गलतफहमियों से बचा जा सकता है। हर व्यक्ति की विशिष्टता को सम्मान देना रिश्तों को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

डॉ. रंजीत रियाज शर्मा ने कहा कि हर रिश्ते की नींव ईमानदारी, मिठास और सम्मान पर टिकी होती है। हमें अपने रिश्तों के लिए समय निकालना चाहिए और दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के समय में घर बड़े होते जा रहे...दिल छोटे
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी मीना ने कहा कि आज के समय में घर तो बड़े हो गए हैं, लेकिन दिल छोटे होते जा रहे हैं। समाज में रिश्तों में धैर्य, समझ और प्रेम को बनाए रखना ही वास्तविक सुख की कुंजी है। इस अवसर पर डॉ. संध्या ने स्वास्थ्य के चार आयामों शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी अदिति और बीके प्रवीण भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed