फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lokhit Mission took out Fateh March on the victory of farmers

लोकहित मिशन ने किसानी संघर्ष की जीत पर निकाला फतेह मार्च

Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lokhit Mission took out Fateh March on the victory of farmers
नयागांव/मुल्लांपुर। दिल्ली में एक साल से अधिक समय तक चले किसानी संघर्ष के बाद मिली किसानों की जीत पर दिल्ली से लौटकर लोकहित मिशन के सदस्यों ने फतेह मार्च निकाला। इसमें इलाके के विभिन्न गांव से किसान नेता शामिल हुए। यह फतेह मार्च बडोदी टोल प्लाजा से शुरू होकर गांव खिजराबाद, धनास, मुल्लापुर से होते हुए वापस टोल प्लाजा पर समाप्त हुआ। इस दौरान अलग-अलग गांव में किसानों ने फतेह मार्च का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों की ओर से जगह-जगह चाय-पकौड़े आदि का लंगर लगाया गया। इस दौरान दिल्ली में किसान आंदोलन में लोगों की ओर से दिए गए सहयोग के लिए किसानों ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर किसान नेता गुरमीत सिंह शांटू, सुखदेव सिंह सुखा कन्नसाला, रवीन्द्र सिंह वजीदपुर, हरजीत सिंह ढकोरां, गुरदीप सिंह महरमपुर, बाबा सिंगारा सिंह, मनदीप सिंह खिजराबाद, रवीन्द्र सिंह बिन्दा, गुरमीत सिंह मियांपुर, बलविन्दर सिंह रंगूआना और दर्शन सिंह नागरा खेड़ा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed