फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Life imprisonment to dismissed ASI convicted of murder and destroying evidence

नर्स की हत्या कर फेंका था शव: दोषी बर्खास्त एएसआई को आजीवन कारावास, लिव-इन में रहते थे; इस कारण ली थी जान

Fri, 12 Sep 2025 12:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Sep 2025 12:20 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान रशपाल ने कबूल किया कि वह नसीब के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नसीब उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Life imprisonment to dismissed ASI convicted of murder and destroying evidence
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली अदालत ने नर्स नसीब कौर (23) की हत्या, सबूत मिटाने के लिए उसके शव को तालाब के पास फेंकने के जुर्म में बर्खास्त एएसआई रशपाल सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रशपाल को अलग-अलग मामलों में आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये का जुर्माना और तीन साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


13 नवंबर 2022 को सोहाना गांव में एक तालाब के पास 23 वर्षीय नसीब नाम की लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सोहाना में एक तालाब के किनारे नर्स की लाश मिलने के 11 दिन बाद पुलिस ने बर्खास्त एएसआई रशपाल सिंह को सेक्टर-67 से गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का दबाव बना रही थी

पूछताछ के दौरान रशपाल ने कबूल किया कि वह नसीब के साथ शराब पी रहा था, लेकिन नसीब ने ज्यादा शराब पी ली थी। वह बेहोश हो गई और उसने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे गांव के तालाब के किनारे छोड़कर वह भाग गया। वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। नसीब उस पर शादी का दबाव बना रही थी। पुलिस ने नसीब के मोबाइल फोन से सीसीटीवी फुटेज और दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट से बर्खास्त एएसआई की पहचान की थी।

डकैती के मामले में किया था नौकरी से बर्खास्त

पुलिस ने अदालत को बताया कि एएसआई के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज होने के बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। लूटपाट के प्रयास में एएसआई ने एक व्यक्ति के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया था। इसके अलावा पंचकूला में गैंगस्टरों के साथ पुलिस मुठभेड़ में रशपाल के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उसे हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया था, लेकिन उसके बाद उसने डकैती की एक वारदात को अंजाम दिया।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि नसीब की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसकी गर्दन की हड्डी भी तोड़ दी गई थी। बाद में उसे सोहाना के एक तालाब के पास फेंक दिया गया। नसीब (23) पंचकूला के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत थी। हत्या से 15 दिन पहले वह अबोहर से मोहाली आई थी और सोहाना में किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed