{"_id":"67ae5644ace63a4f230f05e3","slug":"license-of-mohalis-rudraksh-firm-canceled-mohali-news-c-71-1-mli1005-125547-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली की रुद्राक्ष फर्म का लाइसेंस रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली की रुद्राक्ष फर्म का लाइसेंस रद्द
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली की इमीग्रेशन कंपनी रुद्राक्ष फर्म का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। मोहाली फेज-1 की इस फर्म के मालिक राकेश रिखी हैं। उनकी फर्म को कई बार नोटिस दिया गया, पर कोई स्पष्टीकरण न देने के कारण और लाइसेंस के लिए बनाए नियमों का उल्लंघन करने के कारण उनका लाइसेंस रद्द किया गया। यह लाइसेंस अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट विराज श्याम करन तिड़के ने रद्द किया। लाइसेंस धारक ने मासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की। इस फर्म का लाइसेंस दो बार निलंबित हुआ। इस फर्म के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए।
इस फर्म को कंसल्टेंसी कार्य के लिए जारी किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यालय रिकार्ड के अनुसार अधिनियम/नियमों के उल्लंघन और फर्म के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के कारण इस कार्यालय द्वारा आदेश संख्या 974/आईसी के तहत फर्म रुद्राक्ष का लाइसेंस पूर्व में ही निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद भी फर्म के कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी फर्म के खिलाफ इस कार्यालय में शिकायतें प्राप्त होती रहीं।