फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Lawyers' work suspended in protest against the arrest of suspended judge Sudhir Parmar

Mohali News: निलंबित जज सुधीर परमार की गिरफ्तारी के विरोध में वकीलों का वर्क सस्पेंड

Tue, 15 Aug 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' work suspended in protest against the arrest of suspended judge Sudhir Parmar
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत के वकीलों ने सोमवार को निलंबित जज सुधीर परमार की गिरफ्तारी के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा। इससे पहले शुक्रवार को भी वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा था। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के चलते कई मामलों की सुनवाइयां प्रभावित हुईं। हड़ताल के दौरान अदालत में पूरा दिन कामकाज ठप रहा। इस दौरान वकील अदालत परिसर के मुख्य गेट पर बैठे रहे। किसी भी वकील को अदालत परिसर में नहीं जाने दिया गया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान जगपाल ने बताया कि ईडी ने सस्पेंड न्यायाधीश सुधीर परमार को गलत गिरफ्तार किया है। आगे की रणनीति के बारे में बुधवार को बार एसोसिएशन की बैठक में चर्चा की जाएगी। पंचकूला विशेष अदालत के निलंबित जज सुधीर परमार को रिश्वतखोरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed