फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Kirtan Darbar will be decorated till 12 o'clock tonight on the last day of the year

साल के अंतिम दिन आज रात 12 बजे तक सजेंगे कीर्तन दरबार

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar will be decorated till 12 o'clock tonight on the last day of the year
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली के लोग नववर्ष का स्वागत अलग-अलग हिस्सों में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकते हुए देर रात तक चलने वाले कीर्तन दरबार साहिब में हिस्सा लेकर करेंगे। साल के अंतिम दिन लोग भारी संख्या में अपने घर के पास स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में पहुंचते हैं और आने वाला नया साल सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए, इसको लेकर गुरु साहिब के सामने नतमस्तक होकर सच्चे पातशाह से प्रार्थना करते हैं। दूसरी ओर, शहर में अलग-अलग हिस्सों में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में देर रात तक चलने वाले कीर्तन दरबार साहिब में आने वाली संगत की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव सोहाना स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां वीआईपी शहर मोहाली के बड़े गुरुद्वारों में से एक है और बाकी के मुकाबले सबसे ज्यादा संगत सोहाना के श्री गुरुद्वारा साहिब में अरदास करने पहुंचती है। वहीं, साल के अंतिम दिन आने वाली संगत को लेकर श्री गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटियों की ओर से खास तैयारियां की जाती हैं। इसके चलते श्री गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और इनके स्वरूप की ताजे खुशबूदार और रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की जाती है। इसके अलावा श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहरी दृश्य को अलग-अलग रंग से चमकने वाली सुंदर जगमग लाइटों से सजाया जाता है, इससे सजे श्री गुरुद्वारा साहिब सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं। वीआईपी शहर मोहाली के अलग-अलग हिस्सों में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिबों में कीर्तन दरबार सजाए जाएंगे। इनमें गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना, फेज-11, फेज-8, फेज-4, 3बी2 में कीर्तन दरबार देर रात तक संगतों के लिए सजाए जाएंगे।
विज्ञापन

रात 12 बजे के बाद भी सजाए जाएंगे कीर्तन दरबार
जानकारी देते हुए गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना की प्रबंधक कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह ने बताया कि गुरु साहिबान के दिनों को छोड़कर आम दिनों में कीर्तन दरबार साहिब देर रात तक नहीं सजाए जाते। लेकिन साल के अंतिम दिन भारी संख्या में संगत रात 12 बजे के काफी देर बाद तक श्री गुरुद्वारा साहिब के पंडाल में बैठकर अरदास करती है और नये साल के स्वागत पर सभी एक दूसरे को बधाईयां देते हैं। इसके अलावा गुरु साहिब के सामने नतमस्तक होकर सच्चे पातशाह से नया साल सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए, इसके लिए अरदास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति बनाए रखने के लिए रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों अमृतसर के गुरुद्वारा श्री हरिमंदिर साहिब में असामाजिक तत्वों की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब और उनके स्वरूपों के साथ की गई बेअदबी को लेकर शहर के श्री गुरुद्वारा साहिब में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, श्री गुरुद्वारा साहिब के निजी सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी तैनात रहेंगे, जिससे बेअदबी जैसी घटना को कोई व्यक्ति अंजाम न दे सके।
पुलिस अधिकारी सिविल ड्रेस में रहेंगे तैनात
जानकारी देते हुए डीएसपी क्राइम महेश इंद्र सिंह ने बताया कि साल के अंतिम दिन अधिकतर लोग धार्मिक स्थानों में माथा टेककर प्रार्थना करने जाते हैं और इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जबकि पुलिस की वर्दी के अलावा सिविल कपड़ों में पुलिस के उच्च अधिकारी धार्मिक स्थानों के अंदर और बाहर तैनात रहेंगे, जिससे कोई भी अप्रिय घटना होने के बाद तुरंत निपटा जा सके। श्री गुरुद्वारा साहिब में आने वाली संगत के साथ घुसकर चोरी, स्नैचिंग आदि की वारदात से निपटने के लिए पुलिस के मुलाजिम जिप्सी और मोटरसाइकिल पर तैनात रहेंगे।
श्री गुरुद्वारा साहिब में तैनात रहेंगी सेहत विभाग की टीमें
जानकारी के मुताबिक साल के अंतिम दिन भारी संख्या में लोग वीआईपी शहर मोहाली के अलग-अलग श्री गुरुद्वारा साहिब में दर्शनों के लिए आती है और इतनी बड़ी संख्या में आने वाली संगत को देखते हुए जिला और सेहत विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। खासतौर पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां के बाहर डाक्टरों की टीम को तैनात किया जाएगा, जो टीकाकरण की मुहिम को अंजाम देंगे। इसके अलावा, कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर लोगों को जागरूक करते दिखाई देंगे।

सुरक्षा की रहेंगी पूरी तैयारियां
प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार वीआईपी शहर के सभी धार्मिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। धार्मिक स्थानों में आने वाली संगत को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी वर्दी के अलावा सादे कपड़ों में अंदर और बाहर तैनात रहेंगे और सुरक्षा के लिहाज से पूरी तैयारियों रहेंगी।
- महेशइंद्र सिंह, डीएसपी क्राइम, पुलिस विभाग मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed