फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Just two stalls were picked up from the parking lot to fulfil the formality

Mohali News: पार्किंग से सिर्फ दो स्टॉल्स उठाकर की खानापूर्ति

Tue, 20 May 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Just two stalls were picked up from the parking lot to fulfil the formality
जीरकपुर। सिग्मा सिटी चौक से लेकर पूरे लोहगढ़ रोड पर अवैध रूप से पार्किंग की जगह पर रेहड़ियों तथा फूड स्टॉल्स लगे हुए थे। इस मामले को अमर उजाला ने 19 मई को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। नगर परिषद ने इस पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए वहां पर लगे हुए दो फूड स्टॉल्स को हटवा दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने सिर्फ उसी जगह पर मात्र दो फूड स्टॉल्स हटाए जिस जगह की फोटो अमर उजाला अखबार में प्रकाशित की गई थी। दूसरी तरफ टीम का कोई ध्यान नहीं गया। उसी जगह के बिल्कुल सामने पार्किंग की जगह पर फूड स्टॉल्स अब भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा मात्र 200 मीटर की दूरी पर डिफेंस एनक्लेव के पास भी दुकानदारों ने पार्किंग की जगह पर कब्जे किए हुए हैं। पक्के स्टेप बनाकर पूरी तरह से पार्किंग की जगह पर कब्जा किया हुआ है जहां पर गाड़ी चढ़ना तो दूर की बात दो पहिया वाहन भी नहीं चढ़ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed