फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It will take now to improve Balongi Road from Phase-11 and two months, the Mayor held a meeting with the company

फेज-11 से बलौंगी रोड को सुधारने में अभी लगेंगे और दो महीने

Sat, 04 Sep 2021 02:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
It will take now to improve Balongi Road from Phase-11 and two months, the Mayor held a meeting with the company
मोहाली। सीवरेज लाइन डालने के लिए की गई खुदाई की वजह से फेज-11 से बलौंगी रोड पर आवाजाही करीब 18 महीने से बंद है। लोगों को अभी इस सड़क के लिए दो महीने और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को इसी सड़क के मामले में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सीवरेज लाइन बिछाने वाली और सड़क बनाने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक की। इस बैठक में मेयर ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं कि कुंभड़ा चौक तक की सड़क को 20 दिन के भीतर जनता के लिए खोल दिया जाए। साथ ही अगले दो महीने के भीतर शेष सड़क और सीवरेज कार्यों को पूरा किया जाए। इस बैठक में निगम के सीनियर मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी और एक्सईएन हरप्रीत सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-11 से बलौंगी जाने वाली सड़क शहर की सेकेंड लाइफ लाइन है। इस सड़क के बंद होने की वजह से शहर की अन्य सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक हो गया। इस वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। वहीं, लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। इसी मामले को देखते हुए मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने सड़क बनाने और सीवरेज डालने वाली दोनों कंपनियों के अधिकारियों को बुलाकर बैठक की। इस दौरान पूरे प्रोजेेक्ट को रिव्यू किया गया, साथ ही कंपनी प्रतिनिधियों को सख्त हिदायत दी कि तय समय में प्रोजेक्ट पूरा करे।
विज्ञापन

वहीं, अगर कंपनियों द्वारा काम बंद किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। मेयर ने कहा कि यह मुख्य सड़क लंबे समय से बंद है। हालांकि इसकी एक तरफ की साइड अब फिर से खोल दी गई है। लेकिन इसे तुरंत पूरा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली की सीवरेज व्यवस्था बुरी तरह ठप हो गई थी। इसके बाद केंद्र और पंजाब सरकार की योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। आने वाले 50 साल को ध्यान में रखकर प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed