फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   It is necessary to take the Kovid report for the visit of Baba Badbhag Singh

बाबा बड़भाग सिंह के दर्शन के लिए कोविड रिपोर्ट ले जाना जरूरी

Thu, 11 Mar 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to take the Kovid report for the visit of Baba Badbhag Singh
मोहाली। होली के दौरान हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के दर्शन करने जाने वाली संगत को इस बार अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जानी होगी। इसके बिना मैड़ी में एंट्री नहीं मिलेगी और यह रिपोर्ट भी वहां पहुंचने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। डीसी गिरीश दियालन ने आदेश जारी कर लोगों को हिदायत दी है कि वह नियमों का पालन कर अपनी यात्रा को शानदार बनाएं। जानकारी के मुताबिक जिला ऊना के डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में 21 मार्च से 31 मार्च तक होली मेला आयोजित किया जाएगा। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग डेरा बड़भाग सिंह और गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब समेत अन्य धार्मिक स्थानों में जाकर माथा टेकते हैं। कोरोना से बचाव के मद्देनजर जरूरी है कि पंजाब से ऊना पहुंचने से अधिक से अधिक 72 घंटे यानी तीन दिन पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर जाएं। यह कोरोना संबंधी रिपोर्ट सरकार द्वारा निर्धारित लैब की होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed