फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Inspiring depiction of the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur

Mohali News: श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को प्रेरणादायक रूप से दिखाया

Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Inspiring depiction of the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur
डेराबासी। गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस लाइट एंड साउंड शो में गुरु तेग बहादुर जी की शहादत, उनके मानवता के लिए अटूट सेवा और सभी के भले के लिए उनकी सोच को प्रेरणादायक रूप में दर्शाया गया। समारोह में एसडीएम अमित गुप्ता, विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल और बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक शामिल थे। स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर सुरिंदर सिंह विरदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अध्यक्ष अमृतपाल सिंह और सदस्य कपूर सिंह ने लाइट एंड साउंड शो के महत्व को विस्तार से साझा किया।
विज्ञापन

गवर्नर कटारिया ने भी स्कूल के महत्वपूर्ण प्रयासों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों, स्टाफ और प्रबंधन टीम को बधाई दी। समारोह की समाप्ति शुभ अरदास और वाहे गुरु जाप के साथ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव खन्ना, गुरदर्शन सिंह सैनी, मुकेश गांधी सहित अन्य मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सलाह
गवर्नर कटारिया ने ऑस्ट्रेलिया में 16 साल तक के बच्चों पर सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों पर कहा कि सोशल मीडिया के फायदे भी हैं और नुकसान भी। माता-पिता को बच्चों की सोशल मीडिया उपयोग करने की निगरानी करनी चाहिए और उन्हें सही उपयोग की शिक्षा देनी चाहिए। पंजाब में नशे की समस्या पर निकाली गई पदयात्रा में लोगों का अच्छा सहयोग मिला है और नशे को खत्म करने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने चाहिए, जिससे सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed