{"_id":"636abc6578214c13fd48aa4f","slug":"in-the-gurdwaras-of-vip-city-queues-started-from-morning-to-pay-obeisance-mohali-news-pkl4677124196","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी शहर में पूरी श्रद्दा एवं उत्साह से प्रकाश पर्व मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी शहर में पूरी श्रद्दा एवं उत्साह से प्रकाश पर्व मनाया गया
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी शहर केे गुरुद्वारों में मंगलवार को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही मत्था टेकने के लिए कतार लग गईं और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। साथ ही लंगर लगाए गए। वहीं शाम को संगतों की ओर से दीप मालाएं की गई और जमकर आतिशबाजी की गई। प्रकाश पर्व को लेकर शहर के हर फेज और सेक्टर में स्थित गुरुद्वारों की शोभा देखते ही बन रही थी। सभी गुरुद्वारों को फूलों और लड़ियों से सजाया गया था। सुबह चार बजे से संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंचना शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी मेले जैसा माहौल था। वहीं, लोगों द्वारा इस मौके पर जलेबियों से लेकर चाय पकौड़े तक के लंगर लगाए गए।
गांव सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व मौके सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और पूरा दिन धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा, कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेका और लंगर छका। फेज-3 बी1 स्थित गुरुद्वारा श्री साचा धन साहिब में काफी संख्या में संगत पहुंची। फेज-8 स्थित गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में भी धार्मिक समागम का आयोजन किया गया और साग व जलेबियों का लंगर लगाया गया। फेज 5 स्थित गुरुद्वारा श्री साहिबवाड़ा, फेज 9 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर, फेेज 2 स्थित गुरुद्वारा साहिबजादा अजीत सिंह, फेज 11 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, फेज 4 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, फेज 6 स्थित गुरुद्वारा साहिब, फेज 10 स्थित गुरुद्वारा चरण कमल साहिब के अलावा शहर के सभी फेजों व सेक्टरों में स्थित गुरुद्वारा साहिब में प्रकाश पर्व धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
फेज-चार की मार्केट में विधायक ने काटा केक
मोहाली। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर फेज-4 की मार्केट में धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इसमें विधायक कुलवंत सिंह विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने मार्केट कमेटी की ओर से तैयार करवाया गया 13 किलो का केक काटा। इस मौके पर मार्केट कमेटी की ओर से विधायक कुलवंत सिंह को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गुरमुख सिंह सोहल, आरपी शर्मा, पार्षद सुखदेव पटवारी, हरसंगत सोहाना आदि मौजूद रहे।