फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Siswan, the Panchayat Department got the land worth crores free from illegal encroachments

सिसवां में पंचायत विभाग ने करोड़ों की जमीन अवैध कब्जों से करवाई मुक्त

Tue, 26 Jul 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Siswan, the Panchayat Department got the land worth crores free from illegal encroachments
मुल्लांपुर/मोहाली। राज्य सरकार की ओर से मुल्लांपुर स्थित सिसवां में सोमवार को 125 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया है। इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस जमीन पर 13 लोगों का कब्जा था। पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को सिसवां डैम पर पहुंचकर खुद प्रेस कांफ्रेंस करके इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यह ड्राइव आगे भी चलती रहेगी। किसी को सरकारी जमीन पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के फार्म हाउस के साथ लगती जमीन पर 13 लोगों ने कब्जे किए हुए थे। जमीन की अनुमानित कीमत प्रति एकड़ 2 से 2.5 करोड़ रुपये बनती है। आने वाले समय में सरकार की तरफ से इस क्षेत्र की करीब आठ हजार एकड़ जमीन को कब्जों से मुक्त करवाकर पंचायत विभाग के अधीन लाया जाएगा। इसके लिए सारी कानूनी प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। ताकि बाद में किसी भी तरक की कोई दिक्कत न उठानी पडे़। इस मौके पर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास अमरदीप सिंह गुजराल, एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमरिंदर सिंह, सचिव जिला परिषद रणजीत सिंह, ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी माजरी निधि सिन्हा मौजूद थीं।
विज्ञापन

अब तक कब्जों से मुक्त कराई 6225 एकड़ जमीन
मई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंचायत की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी। पंचायत मंत्री ने कहा कि जून में पांच हजार एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभाग की तरफ जून महीने तक 6100 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाया गया। अब 125 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के साथ ही अब तक 6225 एकड़ जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्टिस कुलदीप सिंह की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
पंचायत मंत्री ने कहा कि पंचायती जमीन को अवैैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए किसी भी तरह का कोई धक्का या ताकत का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। जबकि पूरी कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। विभाग ने जस्टिस कुलदीप सिंह द्वारा पेश की गई रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा की है। उस मुताबिक ही कार्रवाई की जा रही है।
जमीन को लीज पर देने के लिए बनेगी पॉलिसी
एक सवाल के जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि अवैध कब्जों से मुक्त करवाई गई जमीन को लीज पर दिया जा सकता होगा तो उसे लीज पर दिया जाएगा। यदि उस जमीन को बेचा जा सकता होगा तो सरकार पालिसी बनाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी को भी पंचायती जमीन पर कब्जे नहीं करने दिया जाएगा।

इन लोगों के कब्जों से छुड़ाई जमीन
इस मौके पर पंचायत मंत्री ने कहा कि इस दौरान जिन लोगों से जमीन पर अवैध कब्जे छुड़वाए गए हैं, इनमें कैप्टन गुरप्रताप सिंह एंड अदर्स, मोहिंदर सिंह, अरजेश कुमार, राज मोहिंदर सिंह, फरजीन खान, जीत महिंदर सिंह, मनोहर, सुखदर्शन सिंह, सुरजीत सिंह, बच्चन सिंह, गुरमुख सिंह, दविंदर सिंह, कैप्टन गुरप्रताप सिंह, राजिंदर पाल, मोहिंदर पाल का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed