फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   In Siswan, people opposed the program of the government, were not invited to join

सिसवां में लोगों ने किया सरकार के कार्यक्रम का विरोध, नहीं दिया था शामिल होने का न्योता

Wed, 25 Aug 2021 01:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
In Siswan, people opposed the program of the government, were not invited to join
मुल्लांपुर (नयागांव)। सिसवां में राज्य सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम का विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगों की ओर से इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम था। लेकिन डीएसपी मुल्लांपुर ने मौके पर जाकर लोगों को समझाया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री ने सिसवां डैम पर बने सिसवा नेचर अवेयरनेस कैंप का उद्घाटन करना था। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके लिए प्रशासन की ओर से गांव वासियों को कोई निमंत्रण पत्र नहीं दिया था। सोमवार शाम को भी स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई। जिसकी सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो वन विभाग की ओर से आनन-फानन रविवार रात लगभग 10:00 बजे गांव के सरपंच एवं नंबरदार को निमंत्रण पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले जैसे ही पुलिस प्रशासन को ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन की भनक लगी तो डीएसपी मुल्लांपुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि आपकी समस्या के बारे में प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ग्रामीण ने बताया उनके गांव में पिछले काफी समय से पीने के पानी की समस्या है। जिसके लिए वह इलाके के अधिकारी एवं नेताओं को भी सूचित कर चुके हैं। लेकिन अब तक किसी ने कोई कार्यवाही नहीं की। ग्रामीणों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाकर पीने के पानी की पूर्ति की जा रही है। इन्हीं कारणों से ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ रोष था। संजीव कुमार ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ पिछले 25-30 साल से जुड़े हुए हैं। लेकिन अब इस सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर ग्रामीणों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द नहीं किया गया तो वह कांग्रेस पार्टी की सदस्यता तो छोड़ेंगे ही साथ ही पूरे गांव में आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर रमजान खान, बलवंत राम, इकबाल खान, अकबर खान, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed