फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal mining under the name of leveling the field

खेत समतल करने की आड़ में अवैध खनन

Thu, 12 May 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining under the name of leveling the field
डेराबस्सी। गांव समगोली में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने खेत समतल करने की आड़ में मिट्टी का अवैध खनन करने का पर्दाफाश किया है। मौके पर जमीन में छह फीट गहरा गड्ढा मिला जिससे मिट्टी निकाली गई थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पुलिस व खनन विभाग को सूचना दी। खनन विभाग के एक अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने दो महिला खेत मालिकों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हलका विधायक को सूचना मिली थी कि गांव समगोली के खेतों में अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। सूचना मिलते ही हलका विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पोकलेन मशीन व टिपर की मदद से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। उन्होंने उपस्थित लोगों से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस काम की मंजूरी है। जब कुलजीत सिंह रंधावा ने चेक किया तो पता चला कि उक्त व्यक्ति ने उस मैदान को समतल करने की अनुमति मांगी थी जिसकी आड़ में अवैध खनन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थाने के मुख्य निरीक्षक कुलबीर सिंह ने कहा कि डेराबस्सी के जेई-कम-माइनिंग निरीक्षक नरोत्तम शर्मा ने शिकायत में कहा कि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान थे, तब उन्होंने पोकलेन और टिपर की मदद से गांव समगोली में खेतों में व्यक्ति मिट्टी खोदते पाए थे। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके से एक पोकलेन और दो टिपर जब्त किए हैं। जब्त किए गए टिपरों में से एक का नंबर नहीं था, लेकिन उस पर चौधरी लिखा हुआ था। पुलिस ने रेखा चौधरी पत्नी गुरमीत सिंह व सुषमा पत्नी लखविंदर सिंह वासी गांव खेड़ी गुजरां और जेसीबी व टिपर के तीन अज्ञात मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed