फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Illegal call center exposed six fraudsters who duped 20 thousand dollars arrested in Mohali

10 दिन में 338 शिकार: मोहाली में फर्जी कॉल सेंटर... 20 हजार डॉलर की धोखाधड़ी, ऐसे चलता था ठगी का धंधा

Fri, 11 Jul 2025 11:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Jul 2025 11:07 AM IST
सार

10 दिन पहले शुरू किया कॉल सेंटर में 338 लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। ठगों ने 20 हजार डॉलर लोगों से ठग लिए। पुलिस ने मोहाली में ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। 

विज्ञापन
Illegal call center exposed six fraudsters who duped 20 thousand dollars arrested in Mohali
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मोहाली पुलिस ने गैर कानूनी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 338 लोगों से 20 हजार डॉलर ठगे हैं। यह फर्जी कॉल सेंटर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में रोहित महरा नाम का व्यक्ति चला रहा था। यह सेंटर दस दिन पहले ही शुरु हुआ था। इतने कम समय में ही गिरोह ने 20 हजार डॉलर की ठगी कर दी। गिरफ्तार आरोपी रोहित महरा निवासी भाग कलां लुधियाना, अनवर रॉड्रिक्स निवासी गोआ हाल निवासी जीरकपुर, सोमदेव निवासी कोलकाता हाल निवासी जीरकपुर, बुधा भूषण कमले निवासी पुणे हाल निवासी जीरकपुर, एंथनी गौमस निवासी कोलकाता हाल निवासी जीरकपुर और जीतेश कुमार निवासी लुधियाना के खिलाफ थाना फेज-1 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसपी दीपिका सिंह ने बताया कि स्पेशल सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों से छह लैपटाॅप और तीन मोबाइल बरामद किए हैं। यह आरोपी विदेशी नागरिकों को गुगल विज्ञापन के माध्यम से अपने जाल में फंसाते थे। झूठे मैसेज या पॉप-अप्स के माध्यम से यह बताते थे कि उनके कंप्यूटर या लैपटाॅप में तकनीकी खराबी आ गई है। फिर उनसे अपने नंबरों पर कॉल करवाई जाती थी, ठगी के जाल में फंसे व्यक्तियों से एंटी वायरस या सिस्टम अपडेट के नाम पर एप्पल या वॉलमार्ट गिफ्ट कार्ड खरीदने के लिए कहा जाता था। इसके बाद कोड लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती थी। इस कॉल सेंटर का मास्टर माइंड ऐलक्स नाम का व्यक्ति है, जो फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसको जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। एसपी ने बताया मोहाली पुलिस ने बड़ी ठगी को बेनकाब किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के बैंक लेन-देन व डेटा की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed