{"_id":"6179b133cf4dc361d542ef71","slug":"i-am-speaking-to-the-judge-from-mohali-court-let-the-builder-do-the-work-otherwise-action-will-be-taken-mohali-news-pkl431362795","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं मोहाली कोर्ट से जज बोल रहा हूं, बिल्डर को काम करने दो, वर्ना होगी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं मोहाली कोर्ट से जज बोल रहा हूं, बिल्डर को काम करने दो, वर्ना होगी कार्यवाही
विज्ञापन
जीरकपुर। मैं मोहाली की कोर्ट नंबर 36 से मोहित मित्तल बोल रहा हूं, समझौता कर लो नहीं तो जिप्सियां भेजकर सीवरेज का कनेक्शन जुड़वा दूंगा और तुम कुछ नहीं कर पाओगे। यह धमकी भरी फोन कॉल फ्रेंड्स एनक्लेव के जरनल सेक्रेटरी राज अग्रवाल के मोबाइल पर आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को जज बताते हुए बिल्डर के प्रोजेक्ट के सीवरेज कनेक्शन के मसले को हल करने की धमकी दी और बोला कि अगर सीवरेज कनेक्शन जोड़ने के लिए राजी होकर खुद की सोसायटी के 50 लोगों के सिग्नेचर करवा कर मेरी कोर्ट में नहीं दिए तो वह खुद सीवरेज कनेक्शन के ऑर्डर जारी कर काम पूरा करवा देंगे।
इस मामले की जानकारी देते हुए जीरकपुर की फ्रेंड्स एनक्लेव सोसायटी के जनरल सेक्रेटरी राज अग्रवाल ने बताया कि उनकी सोसायटी के सामने एक कामर्शियल मॉल का प्रोजेक्ट बन रहा है और इसका सीवरेज कनेक्शन जबरन जोड़ा जा रहा था। जिसका सोसायटी निवासियों ने विरोध किया और नगर काउंसिल में शिकायत देकर काम रुकवा दिया था। इसके बाद से बिल्डर के स्टाफ और हमारी सोसायटी के लोगोें में नोक झोंक चलती ही रहती है। कुछ दिन पहले मनीष बंसल ने खुद को बन रहे मॉल का मैनेजर बताते हुए सोसायटी की महिलाओं के साथ गाली गलौच की थी। महिलाओं के विरोध पर काम रोक दिया गया था।
शिकायतकर्ता राज अग्रवाल ने बताया कि 25 अक्तूबर को मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई कि मैं मोहाली की कोर्ट नंबर 36 का जज बोल रहा हूं और जल्द सीवरेज डालने के मामले को हल करें और उक्त काम के लिए राजी होकर अपनी सोसायटी के 50 निवासियों के सिग्नेचर करवाकर कोर्ट में दे जाएं। राज अग्रवाल ने उसी नंबर पर दोबारा कॉल करके खुद को जज बताने वाले व्यक्ति से मिलने की बात कही तो उसने मिलने से मना कर दिया और 11 नवंबर को उनके बैंच पर आने को कहा। साथ ही उसने कहा कि अगर आप लोग प्राइम स्केयर के बिलडरों को सीवरेज कनेक्शन नहीं जोड़ने देंगे तो वह कोर्ट में ऑर्डर पास कर और जिप्सियां भेजकर उनका काम करवा देंगे और वह कुछ नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
फोन पर कॉल करके जज की धमकी से घबराए शिकायतकर्ता राज अग्रवाल को शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दे दी। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि शिकायतकर्ता राज अग्रवाल ने फोन कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग दी है। जिस फोन नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है। जो भी फैक्ट्स सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में बार एसोसिएशन के प्रधान मनप्रीत सिंह चाहल ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में आया है। मोहित मित्तल नाम का न कोई जज है और न ही कोई एडवोकेट मोहाली में काम करता है। जिस नंबर से कॉल आई है उसको वेरिफाई किया जाएगा।
इस संबंध में प्राइम स्केयर के बिल्डर संदीप अग्रवाल से बात करनी चाही उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही दफ्तर में मिले। दफ्तर के स्टाफ ने कहा कि सर दिवाली के बाद इस मामले में बात करेंगे।