फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health team conducts door-to-door survey on fever cases in Kharar

Mohali News: खरड़ में बुखार के मामलों पर स्वास्थ्य टीम ने किया घर-घर सर्वेक्षण

Wed, 16 Sep 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Health team conducts door-to-door survey on fever cases in Kharar
खरड़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के आसपास झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र में बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। पंजाब सरकार और सिविल सर्जन संगीता जैन के निर्देश पर पीएचसी घड़ुआं की टीम ने मंगलवार को विशेष सर्वेक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर लोगों की सेहत का जायजा लिया।
विज्ञापन




टीम ने बुखार से संबंधित लक्षणों वाले लोगों की जांच की। संदिग्ध मरीजों के लिए रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किटों का उपयोग किया गया। जरूरत के अनुसार लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रीत मोहन सिंह खुराना के नेतृत्व में यह सर्वेक्षण हुआ। स्वास्थ्य कर्मी बलजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और ब्रीडिंग चेकर्स ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटाई। खुराना ने कहा कि प्रवासी आबादी वाले क्षेत्रों में समय पर सर्वेक्षण और जांच बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन




मच्छरजनित बीमारियों के प्रति जागरूकता

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को बुखार और मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक कर रही हैं। लोगों को अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बताया जा रहा है। खुराना ने अपील की कि बुखार होने पर स्वयं दवा न लें। इसके बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग देने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed