फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Health deteriorated after getting corona vaccine, elderly woman died on the way to PGI

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ी, पीजीआई जाते रास्ते में बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 01 Aug 2021 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated after getting corona vaccine, elderly woman died on the way to PGI
खरड़। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें घबराहट होने लगी। घर वाले जब इलाज के लिए उन्हें पीजीआई लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सुदर्शन कौर के रूप में हुई है। उन्होंने अपने पोते के साथ स्वराज नगर में स्थित गुरुद्वारा श्री माता गुजरी में आयोजित टीकाकरण शिविर में वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया था। मृतका का शव सिविल अस्पताल मोहाली में रखा गया है। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पत लग पाएगी।
विज्ञापन

मृतका के बेटे अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह झुगियां रोड पर ग्रीन एनक्लेव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सेहत विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाए गए उक्त शिविर में अपनी मां सुदर्शन कौर को वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगवाने करीब साढे़ 11 बजे भेज दिया था। यहां भीड़ होने के कारण उनकी बारी दो बजे आई। टीका लगने के बाद मां की तबीयत बिगड़ने लगी और मेरे साथ अपने घर वापस लौटी और घर पर आराम करने लगी। लेकिन उनकी घबराहट लगातार बढ़ती गई तो यह देखकर उनको तुरंत कार में बैठाकर तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई की ओर चल दिए। लेकिन रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ती देखकर उन्होंने अपनी कार फेस-6 के सरकारी अस्पताल की ओर मोड़ ली। यहां इमरजेंसी में चेकअप के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल गिरकर 74 रह गया था। उनकी हालत ज्यादा बिगड़ती देखकर डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। यहां से उन्हें कार में बैठाकर पीजीआई चंडीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुदर्शन कौर ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अमृतपाल सिंह उनके शव को वापस अपने घर ले गए।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की टीम घर से ले गई शव
टीका लगने के बाद सुदर्शन कौर की हुई मौत की खबर सुनकर सेहत विभाग मोहाली की टीम घबरा गई। आनन-फानन मोहाली सरकारी अस्पताल से डाक्टरों की एक टीम मृतका सुदर्शन कौर के घर पहुंची और उनका शव सरकारी अस्पताल में ले आई। मृतका के बेटे अमृतपाल सिंह ने बताया कि डाक्टरों ने उन्हें कहा है कि पोस्टमार्टम रविवार को एक डाक्टरों की टीम करेगी। इसके बाद जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस बारे में गुरुद्वारा श्री माता गुजरी प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि इस शिविर का आयोजन कमेटी ने किया था। इसके लिए कमेटी के प्रबंधक सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से मिले थे। उनके आदेश पर मोहाली सरकारी अस्पताल से 200 लोगों के लिए वैक्सीन शिविर में भेजी गई थी। मोहाली अस्पताल से सिर्फ नर्सें ही पहुंचीं थी, कोई भी डाक्टर नहीं भेजा गया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
सरकारी अस्पताल खरड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर मनोहर सिंह ने बताया कि उक्त टीकाकरण शिविर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उनके पास स्टाक में वैक्सीन है।

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा मौत का कारण
वह पहले से ही हाइपरटेंशन और थॉयराइड की बीमारी से पीड़ित थी। साथ ही उनका इलाज चल रहा था। उन्हें पहले कोविड नहीं हुआ था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ही असली वजह पता चलेगी।
- डॉ. विक्रांत नागरा, जिला एपिडीमोलोजिस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed