{"_id":"6243677a315ee067f03c9c7d","slug":"harnaaz-found-the-taj-will-reach-the-city-today-mohali-news-pkl4460843120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरनाज ने पाया ताज, आज पहुंचेंगी शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरनाज ने पाया ताज, आज पहुंचेंगी शहर
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। 21 साल की उम्र में हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर देश का नाम रोशन किया। शहर की बेटी बुधवार को तीन महीने बाद घर पहुंच रही है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए परिजन और प्रशंसक पूरी तैयारी से जुटे हुए हैं। उन्होंने एक परेड तक निकालने की तैयारी है। घर में उनकी पसंद की सारी मिठाइयां व व्यंजन बन रहे हैं ताकि इस पल को जिंदगी भर यादों में संजोकर रखा जाए।
हरनाज कौर का संधू का परिवार सेक्टर-125 शिवालिक सिटी खरड़ में रहता है। उसकी मां रजिंदर कौर एक निजी अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि यह पल उनके लिए काफी अहम है क्योंकि जब से वह मिस यूनिवर्स बनी है तब से घर नहीं लौटी है।
उनके भाई हरनूर संधू ने बताया कि हमारी पूरी सोसाइटी और स्थानीय प्रशासन ने हरनाज के स्वागत के लिए तैयारियां की हैं। हरनाज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर करीब 6 बजे आएगी जिसके बाद वे उनके स्वागत में एक परेड निकाली जाएगी। यह परेड शिवालिक सिटी के मेन गेट से सोसाइटी तक निकाली जाएगी। परेड के साथ ढोल का भी प्रबंध किया गया है। हरनाज से मिलने के लिए सभी रिश्तेदार घर पहुंच रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने जब मिस दीवा-2021 का खिताब जीता था तो भी उनका घर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ था। तब वह ढोल की थाप पर ओपन कार में घर पहुंची थी।
विज्ञापन
पहले लंदन चली गई थी
मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू घर आए बिना ही लंदन चली गई थी। कोरोना की तीसरी लहर के कारण वह होली पर पहली बार मुंबई और उसके बाद दिल्ली पहुंची थी। वह दिल्ली मे लैक्मे के फैशन शो में भाग लेने के बाद घर आ रही हैं। मीडिया से रू-ब-रू होने के बाद वह मोहाली स्थित अपने घर जाएगी। 31 मार्च को माथा टेकने के लिए परिवार के साथ हरिमंदिर साहिब अमृतसर जाएंगी।