फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Green Planet Society submitted demand letter to SSP for police patrolling

Mohali News: पुलिस गश्त के लिए ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी ने एसएसपी को सौंपा मांगपत्र

Fri, 31 Jan 2025 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Green Planet Society submitted demand letter to SSP for police patrolling
जीरकपुर। गाजीपुर क्षेत्र में नगर परिषद के सहयोग से ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी करीब 100 एकड़ में डेंस फॉरेस्ट बना रही है। इसके फेज-1 में 8 एकड़ जमीन में काम किया जा रहा है। इसमें सीआरपीएफ, एचडीएफसी बैंक, डेरा सच्चा सौदा आदि कई संस्थाएं पेड़-पौधे लगाने में अपना-अपना सहयोग दे रही हैं। डेंस फॉरेस्ट लगाना पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। लेकिन फॉरेस्ट के अंदर कुछ शरारती तत्वों ने शराब पीने और अन्य असामाजिक गतिविधियां करनी शुरू कर दी हैं। इसके चलते आम लोगों ने यहां आना बंद कर दिया है। यह पार्क लोगों के लिए शाम 7 बजे तक सैर करने के लिए खोला जाता है। लेकिन असामाजिक गतिविधियों के चलते लोगों ने यहां आना बंद कर दिया है। इसके चलते ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज और अक्षय कौशिक ने एसएसपी दीपक पारीक को मांगपत्र देकर यहां पर शाम के समय पुलिस गश्त करवाने की मांग की है। इस पर एसएसपी दीपक पारीक ने डीएसपी क्राइम को चैक करके आगामी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। इसके बाद वीरवार को मोहाली पुलिस की एक पीसीआर डेंस फारेस्ट की वीडियो ग्राफी करके लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed