फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Government should extend the date for objections to ward demarcation: Rana Gill

सरकार वार्डबंदी की ऑब्जेक्शन की तारीख बढ़ाए : राणा गिल

Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Government should extend the date for objections to ward demarcation: Rana Gill
कुराली। भाजपा नेता रणजीत सिंह गिल का कहना है कि कुराली और खरड़ का नक्शा तैयार कर नई वार्डबंदी हो रही है। अभी तक नक्शा लोगों तक नहीं पहुंच पाया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने अपने चहेतों को खुश करने के लिए अपने तरीके से वार्डबंदी की है, जो लोकतंत्र के सिद्धांतों का सीधा उल्लंघन है। प्रशासन ने अभी तक कुराली और खरड़ के वार्डों के नक्शे जारी नहीं किए हैं। जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे काउंसिल द्वारा जारी किए गए नए वार्डों के नक्शे लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें नक्शे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। राणा गिल ने कहा कि वार्डबंदी पर ऑब्जेक्शन देने का समय 29 दिसंबर 2025 तक है, लेकिन अभी तक वार्डबंदी के नक्शे जनतक नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्डबंदी से जुड़े नक्शे जल्द से जल्द जनतक किए जाएं और ऑब्जेक्शन की तारीख भी बढ़ाई जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि वार्डों के नक्शे तुरंत जारी किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed