फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Golf Club Road widening in limbo, road becomes dumping point

Mohali News: गोल्फ क्लब रोड का चौड़ीकरण अधर में, सड़क बनी डपिंग पॉइंट

Sun, 19 Oct 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Golf Club Road widening in limbo, road becomes dumping point
मोहाली। गमाडा फेज-11 गोल्फ क्लब से फेज-9 की सड़क के चौड़ीकरण का काम महीनों से रुका हुआ है। यह अधूरा प्रोजेक्ट खासकर मानव मंगल स्कूल के पास अब एक खतरनाक और दयनीय स्थिति में बदल गया है। सड़क को चौड़ा करके चार-लेन बनाने और उचित लाइटिंग व ड्रेनेज की व्यवस्था करने की योजना थी, लेकिन आधे-अधूरे काम ने इस महत्वपूर्ण मार्ग को यातायात के लिए एक बड़ा खतरा बना दिया है।
विज्ञापन




सड़क का एक हिस्सा (दशमेश दरबार साहिब गुरुद्वारा तक) तो चल रहा है, लेकिन वहां भी कई जगह बड़े गड्ढे हैं। दूसरी और सड़क के बीच में अवैध तरीके से बना डंपिंग पॉइंट गंभीर समस्या बन गया है। पूर्व पार्षद सुखविंदर सिंह बरनाला ने बताया कि पहले कहा गया कि ठेकेदार काम छोड़कर चला गया है। अब बिजली आपूर्ति बंद करने (पावर शटडाउन) की अनुमति लंबित होने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर जब अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू कर दिया। नगर निगम कमिश्नर परमिंदरपाल सिंह ने कचरा डंप किए जाने पर कहा कि यह मुद्दा अभी उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने तुरंत कचरा हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन स्पष्ट किया कि सड़क के किनारे का शेष काम गमाडा के अधिकार क्षेत्र में आता है, नगर निगम का नहीं। गमाडा के अधिकारियों ने देरी का कारण बिजली बोर्ड से लंबित मंजूरी को बताया। उन्होंने कहा हमने बिजली विभाग से अस्थायी रूप से बिजली लाइन बंद करने के लिए कई बार अनुरोध किया है, लेकिन आवश्यक परमिट अभी तक जारी नहीं किया गया है। परमिट मिलते ही शेष सड़क का काम तुरंत पूरा कर लिया जाएगा। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर बिजली बोर्ड के एक्सईएन से बात की है। उन्हें परमिट प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है, ताकि निवासियों की समस्या जल्द से जल्द हल हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed