फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Goldie Brar and three more henchmen of Saba USA arrested

Mohali News: गोल्डी बराड़ व साबा यूएसए के तीन और गुर्गे गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Goldie Brar and three more henchmen of Saba USA arrested
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए शार्प शूटर मंजीत उर्फ गुरी व गुरपाल की पूछताछ के बाद गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए के तीन और गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभिषेक राणा निवासी गांव रणखंडी सहारनपुर यूपी, अंकित कुमार निवासी गांव मैनपुरी मोराली व प्रवीण कुमार निवासी लालड़ू के रूप में हुई है। एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि तीनों शूटरों को गैंगस्टर मंजीत उर्फ गुरी व गुरपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद काबू किया गया है। पुलिस को आरोपियों से तीन पिस्टल बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों को जीरकपुर थाने में दर्ज एफआईआर में नामजद कर लिया गया है। आरोपियों पर इरादा-ए-कत्ल व आर्म्स एक्ट के तहत धाराएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन


गोल्डी बराड़ ने सौंपी थी ट्राइसिटी में सनसनीखेज वारदात करने की जिम्मेदारी

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि विदेश में छिपे बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए ने उक्त गुर्गों को ट्राइसिटी में सनसनीखेज अपराध करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। शूटर मनजीत उर्फ गुरी को 6 नवंबर को विशेष गश्त के दौरान वीआईपी रोड जीरकपुर में एक पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था जबकि उसका साथी गुरपाल जो मौके से भागने में कामयाब हो गया था। गुरपाल को 16 नवंबर को जीरकपुर पुलिस ने रणखंडी जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया था। पुलिस को इसके पास से तीन पिस्टल बरामद हुए थे। तीनों को डीएसपी विक्रम बरामड की अगुवाई में बनाई गई टीमों ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


किस अपराध की क्या है भूमिका

गैंगस्टर अभिषेक राणा ने साबा यूएसए के निर्देशों पर शूटर गुरपाल को रणखंडी सहारनपुर में ठहरने की जगह मुहैया करवाई थी। इसी तरह गैंगस्टर अंकित कुमार ने पिछले 8 महीने में हथियारों की दो खेप हासिल की थी। उसने पहली खेप जोगा को दी जो उस समय सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में भगोड़ा था और बाद में गुरुग्राम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दूसरी खेप उसने शूटर गुरपाल और गूरी को साबा यूएसए के कहने पर पहुंचाई थी। उसने 6 नवंबर को गुरपाल को भगाने में सहायता की थी जिस दिन पुलिस मुकाबले में गुरी के पैर पर गोली लगने से उसे पुलिस को काबू कर लिया था। वहीं, तीसरे आरोपी प्रवीन कुमार ने साबा यूएसए और गोल्डी बराड़ के कहने पर शूटर गुरपाल को लालड़ू के एक होटल में छिपने का ठिकाना करके दिया था जब वह कानून से बच रहा था। बता दें कि 6 नवंबर को जीरकपुर में हुए एनकाउंटर की घटना के बाद गोल्डी बराड़ व साबा यूएसए गैंग के कुल पांच गुर्गों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed