फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gas cylinder and cash stolen from locked house, two arrested

Mohali News: बंद घर से गैस सिलिंडर और नकदी चोरी, दो काबू

Wed, 27 Sep 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder and cash stolen from locked house, two arrested
नयागांव। इलाके के विकास नगर में बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर के मालिक आरती ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों चोरों को काबू कर लिया। दोनों चोरों की पहचान लकी और शिबू निवासी नयागांव के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत में में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर को समेत परिवार किसी काम के सिलसिले में घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। जब वे घर वापस आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। घर से दो गैस सिलिंडर, एक बड़ा बैटरा और अलमारी से छह हजार रुपये गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की ओर से 25 सितंबर को धारा-380 494 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू करके पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों चोरों से चुराए गए गैस सिलिंडर बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed