फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada did not pay attention, somewhere flats were built on the land of the poor and somewhere playgrounds

Mohali News: गमाडा ने नहीं दिया ध्यान, गरीबों की जमीन पर कहीं बने फ्लैट तो कहीं खेल के मैदान

Mon, 14 Aug 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gamada did not pay attention, somewhere flats were built on the land of the poor and somewhere playgrounds
मोहाली। गमाडा बनने के बाद गरीबों को सस्ती छत दिलाने का सपना सरकार ने देखा। इसके लिए गमाडा को नीति बनाने को कहा। गमाडा ने नीति बनाई और इसके लिए पांच प्रतिशत जमीन ईडब्ल्यूएस (गरीबों) को देने का प्रावधान रखा। नियम तो बन गए लेकिन घर बने या नहीं, यह देखने के लिए अफसरों ने जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

अफसरशाही के ढीले रवैये का फायदा कुछ बिल्डरों ने उठाया। उन्होंने कुछ अफसरों के साथ मिलकर ईडब्ल्यूएस की जमीन हड़पने की योजना बनाई। इसके बाद अफसरों के साथ मिलकर वहां पर वन बीएचके फ्लैट बनाकर बेच डाले। वहीं कुछ जगह बिल्डरों ने खेल के मैदान और पार्क बना डाले। ऐसा करने के चलते गरीबों को छत मिलने का सपना चूर-चूर हो गया। वहीं, गमाडा के आसपास के इलाके में अवैध कॉलोनियां पनपने लगीं। जहां पर सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही सरकार को राजस्व का भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गमाडा ने 2008 से 2023 तक करीब 300 एकड़ जमीन बिल्डरों से ली लेकिन इन पर अब तक एक भी ईंट नहीं लगाई। अभी कुछ दिन पहले तत्कालीन आवास और शहरी विकास के मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा था कि जल्द ही राज्य में गरीबों के लिए 25 हजार फ्लैट बनाए जाएंगे। इसके पहले चरण में मोहाली में पांच हजार फ्लैट बनाने की योजना पर अब काम चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा और गरीबों को छत मिलने का सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 वर्ग मीटर में ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने की है योजना

गमाडा ने आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए प्रोजेक्ट के पहले चरण में 5000 घरों के निर्माण के लिए लेआउट योजना को अंतिम रूप दे दिया है। घरों का निर्माण 30 वर्ग मीटर के क्षेत्र में किया जाएगा। इसमें एक बेडरूम, एक किचन, एक वाशरूम और एक छोटा सा लिविंग रूम होगा। सूत्रों के अनुसार अब गमाडा ने चार मंजिला अपार्टमेंट इमारतों का निर्माण करने का फैसला किया है। पता चला है कि इस योजना के अनुसार आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लगभग 10 लाख रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से फ्लैट बेचे जाएंगे।




फ्लैट बनाने से पहले होगा डिमांड सर्वे
सूत्रों के अनुसार ईडब्ल्यूएस की नीति में कुछ कमियां थीं। इसमें सुधार करके इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहीं, ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने की योजना अब अंतिम चरण में है। इसके लिए डिजाइन, बैंक प्रक्रिया आदि पूरी हो गई है। जल्द ही वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया जाएगा। इस लिंक में लोगों से अपने पसंद के तीन इलाके बताने को कहा जाएगा। फिर ड्राॅ प्रक्रिया द्वारा उन्हें फ्लैट अलॉट किया जाएगा। वहीं, गमाडा फ्लैट बनाने से पहले एक डिमांड सर्वे कराने की योजना बना रहा है ताकि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद कहीं यह न हो कि उन फ्लैट के लिए खरीदार न मिले। गमाडा की योजना है कि जिन इलाकों में लोग रुचि दिखाएंगे वहीं प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।



कोट्स...
अभी मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। सोमवार को इसकी जांच की जाएगी। -राजीव कुमार गुप्ता, सीए गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed