{"_id":"64877d7f936e1e5c21084406","slug":"gamada-broke-construction-in-ekta-colony-people-protested-mohali-news-c-71-1-mli1001-1669-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एकता कॉलोनी में गमाडा ने तोड़ा निर्माण, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एकता कॉलोनी में गमाडा ने तोड़ा निर्माण, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी गांव की एकता कॉलोनी में चल रहे एक निर्माण कार्य पर गमाडा की टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को तोड़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सरंपच और कॉलोनीवासियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और गमाडा की टीम के साथ बहस भी हुई। दूसरी ओर, गमाडा के अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर की गई है। लोगों का कहना था कि गमाडा की टीम ने कार्रवाई संबंधी कोई भी आदेश की कॉपी उन्हें नहीं दिखाई बल्कि सिर्फ जुबानी आदेशों पर कार्रवाई की है। निर्माण कार्य करने वाले प्रभजोत ने बताया कि गमाडा द्वारा पिछले छह माह से उनको परेशान किया जा रहा है और गमाडा ने उनकी जगह के साथ और भी निर्माण कार्य चल रहे हैं जिस पर गमाडा ने कार्रवाई नहीं की है। सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाया गया है। उनकी जमीन की रजिस्ट्री 1988 में करवाई थी और अब पुराना घर तोड़कर वह नया बना रहे हैं। सरपंच बहादर सिंह ने बताया कि गमाडा के अधिकारियों की ओर से जानबूझ कर सिर्फ एक ही निर्माण कार्य पर कार्रवाई की गई है जोकि पूरी तरह से गलत है।
कोट्स...
गमाडा की ओर से जो भी कार्रवाई की जाती है वह नियमों के अनुसार ही की जाती है। यह आगे भी जारी रहेगी। -हरप्रीत सिंह, जिला टाउन प्लानर
विज्ञापन
कोट्स...
गमाडा की ओर से जो भी कार्रवाई की जाती है वह नियमों के अनुसार ही की जाती है। यह आगे भी जारी रहेगी। -हरप्रीत सिंह, जिला टाउन प्लानर