फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four killed in Mohali, records 272 new corona infected and 82 recovered

मोहाली में चार की मौत, रिकॉर्ड 272 नए कोरोना संक्रमित और 82 ठीक होकर लौटे

Sat, 05 Sep 2020 02:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
Four killed in Mohali, records 272 new corona infected and 82 recovered
मोहाली। वीआईपी जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है आए दिन इस महामारी से लोगों की मौत हो रही है। अभी चौबीस घंटे में चार और लोगों की कोरोना ने जान ले ली है। वहीं, रिकॉर्ड 272 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह एक दिन में संक्रमित होने वालों की अब तक सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित केसों की कुल संख्या 4495 हो गई है। जिनमें से 2058 एक्टिव केस हैं। जबकि 2343 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से 95 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों को कोविड गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करने की अपील की है ।
विज्ञापन

सेहत विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनमें पहले से ही शूगर पीड़ित फेज-3बी2 निवासी 38 वर्षीय एक पुरुष था। वह ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में दाखिल था। बलटाना निवासी 58 वर्षीय पुरुष और शाहीमाजरा निवासी 52 वर्षीय महिला जो कि शूगर व हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी और पीजीआई में भर्ती थी। सेक्टर-114 में एक 63 वर्षीय महिला, वह भी शूगर पीड़ित थी और मायो अस्पताल में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नए कोरोना संक्रमितों में मोहाली में 93, खरड़ में 34, ब्लॉक घडुआं में 59, बूथगढ़ में 6, ढकोली में 56, डेराबस्सी में 18, लालड़ू में 4, बनूड में 2 कोरोना के केस सामने आए हैं। जबकि 82 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

बता दें कि जिला मोहाली पंजाब के उन पांच जिलों में शुमार हो गया, जहां पर कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। यहां सेहत विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ाई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed