{"_id":"67954d59c625bd9a8b0724bd","slug":"flag-hoisting-on-republic-day-in-mohali-at-10-oclock-preparations-complete-mohali-news-c-71-1-mli1005-124789-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण दस बजे, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण दस बजे, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
मोहाली। शहीद मेजर (शौर्य चक्र) हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज स्टेडियम, मोहाली में जिला गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए सुरक्षा प्रबंध भी पुख्ता कर लिए गए हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी हो चुकी हैं।
पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान, जल संसाधन, मृदा और जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी, 2025 को यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राष्ट्रीय महत्व के इस समारोह को सफल बनाने के लिए जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान जिले के 14 स्कूलों और कॉलेज के करीब 1586 विद्यार्थियों द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति थीम पर आधारित विभिन्न नृत्य गीतों, कोरियोग्राफी और अन्य गतिविधियां होंगी।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा चुका है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि जिन अधिकारियों को इस कार्यक्रम के संबंध में ड्यूटी सौंपी गई है उनसे ड्यूटी में किसी भी तरह की अनिच्छा अनुचित और अवांछनीय होगी।