{"_id":"6820fd83af680f83bf05b44b","slug":"five-ultramodern-theme-parks-including-rose-garden-and-fragrance-garden-will-be-built-in-it-city-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128912-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आईटी सिटी में बनेगा रोज गार्डन, फ्रेगरेंस गार्डन समेत पांच अत्याधुनिक थीम पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आईटी सिटी में बनेगा रोज गार्डन, फ्रेगरेंस गार्डन समेत पांच अत्याधुनिक थीम पार्क
विज्ञापन
आईटी सिटी पार्क में खिले फूल। संवाद
मोहाली। शहर को हरा-भरा और अधिक आकर्षक बनाने की दिशा में गमाडा ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत गमाडा अपने आईटी सिटी सेक्टर में चंडीगढ़ की तर्ज पर पांच अत्याधुनिक थीम-आधारित पार्क बना रही है। इनमें हर्बल गार्डन, रोज गार्डन, बोगनविलिया गार्डन, पाम गार्डन और फ्रेगरेंस गार्डन शामिल है। करीब 13 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इन पार्कों में करीब तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च कर विभिन्न प्रकार के पौधे भी लगाए जाएंगे और इनका रखरखाव भी किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक गमाडा की तरफ से एयरपोर्ट के नजदीक आईटी सेक्टर बसाया गया है। जहां पर कई नामी यूनिवर्सिटियां समेत कई नामी कंपनियों ने अपने मुख्यालय भी बना लिए है। आईटी सिटी मोहाली का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जहां पर रिहायशी इलाके के साथ-साथ शापिंग कांप्लेक्स भी है। मौजूदा समय में जोरों से आईटी में चल रहे विकास के बाद अब गमाडा ने आईटी सिटी के सेक्टरों को और खूबसूरत बनाने के लिए चंडीगढ़ की तर्ज पर पांच अत्याधुनिक थीम-आधारित पार्क बनाने का फैसला लिया है। इन पार्कों का काम भी शुरू हो चुका है। पार्कों के बन जाने से अब लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं इन पार्कों के बनने के बाद आईटी सिटी के अलावा एरोसिटी, जीरकपुर, मोहाली के नए सेक्टरों और गांवों के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। संवाद
पार्कों में लगेंगे दुर्लभ-अनोखे पौधे
गमाडा द्वारा आईटी सिटी में बनाए जा रहे पार्कों में दुर्लभ और अनोखे प्रकार के पौधे लगाने का फैसला किया गया है। यह पौधे उत्तर-प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, कोलकाता और बिहार सहित पूरे भारत से लाकर इन पार्कों में लगाए जाएंगे।इसके अलावा पार्क बनाने वाले ठेकेदार को इन मूल्यवान उद्यान स्थानों के उचित रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए तीन साल की रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
रोज गार्डन में कोलकाता और महाराष्ट्र से प्राप्त प्रीमियम किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। बोगनविलिया गार्डन में रंगों की एक विशेष शृंखला दिखाई देगी, जिसमें कुछ दोहरे रंग की किस्में भी शामिल हैं। इसके अलावा पांचों पार्कों का परिदृश्य डिजाइन अंतरराष्ट्रीय शैली में किया जा रहा है, जिससे ये पार्क सिर्फ अस्थायी स्थान नहीं बनेंगे, बल्कि पार्कों में आने वाले लोगों के लिए मुख्य आकर्षण बनेंगे। - मनदीप सिंह कार्यकारी अभियंता, बागबानी विभाग गमाडा