फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First of friendship, then raped by blackmailing, accused arrested

पहले फ्रेंडशिप की, फिर ब्लैकमेल करके किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 01:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
First of friendship, then raped by blackmailing, accused arrested
खरड़। महिला दोस्त को ब्लैकमेल करके उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में खरड़ सिटी पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी अपनी इसी महिला दोस्त को परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दोबारा मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ निवासी एक विवाहित महिला का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह संगरूर के रहने वाले युवक अमृतपाल सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन अमृतपाल सिंह का विवाह हो जाने के बाद दोनों अलग हो गए थे। लेकिन अमृतपाल सिंह उसका हर जगह पीछा करता रहा और उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान करता आ रहा था। इसकी शिकायत करने पर थाना मटौर मोहाली पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया था। परंतु इसके बाद भी अमृतपाल सिंह ने अपनी दोस्त रही महिला को तंग परेशान करना जारी रखा और उसकी फोटो वायरल करने के अलावा उसकी बच्ची की पार्क में खेलते समय फोटो खींच कर उसके सहित पिस्तौल के साथ धमकी भरे स्टेटस डालकर डराना शुरू कर दिया। आरोपी के पास महिला की अश्लील फोटो थीं। आरोपी ने इन फोटो को डिलीट करने के बहाने उसे खरड़ अपने पास बुला लिया और अपने फ्लैट के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे अपनी कार में बैठाकर उसके घर के पास छोड़ कर फरार हो गया। पीड़ित महिला की ओर से इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई थी। इसकी पूरी जांच करने के बाद पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed