फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Training for enumerators and supervisors for the 2027 Census has begun.

Mohali News: जनगणना 2027 के लिए गणनाकारों और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग शुरू

Wed, 07 Oct 2026 02:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Training for enumerators and supervisors for the 2027 Census has begun.
सात अक्तूबर तक चलेगा प्रशिक्षण, घर-घर जाकर जानकारी जुटाने और मोबाइल एप पर डाटा दर्ज करने की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जनगणना-2027 के लिए गणनाकारों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच से सात अक्तूबर तक चलेगा। यह प्रशिक्षण डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रिंसिपल सेंसस अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाने और उसे सही तरीके से दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है। उन्हें जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 40 सवालों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा मोबाइल एप के इस्तेमाल और डाटा दर्ज करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया जा रहा है।



नवंबर में शुरू होगी स्व-गणना
सरकार के कार्यक्रम के अनुसार पंजाब में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। पांच से नौ जनवरी 2027 तक दर्ज जानकारी में गलतियों को ठीक करने का काम किया जाएगा। स्व-गणना के दौरान लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें 11 अंकों की आईडी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी। घर-घर गणना के दौरान कर्मचारी इस आईडी की जांच करेंगे। कोमल मित्तल ने कहा कि जनगणना के लिए सही और सटीक जानकारी जुटाना जरूरी है। उन्होंने गणनाकारों और सुपरवाइजरों से अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और गंभीरता से निभाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed