फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers' organizations have issued a warning against making cuts to the paddy crop.

Mohali News: धान की फसल पर कट लगाने के खिलाफ किसान संगठनों ने दी चेतावनी

Wed, 07 Oct 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations have issued a warning against making cuts to the paddy crop.
किसान नेताओं की आढ़तियों और शैलर मालिकों से अपील, किसानों की फसल पर किसी तरह की कटौती बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। अनाज मंडियों में धान की बढ़ती आमद के बीच किसान संगठनों ने फसल पर कट लगाने को लेकर विरोध जताया है। किसान नेताओं का कहना है कि इस बार किसान साफ-सुथरी धान की फसल मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ शैलर मालिक आढ़तियों के साथ कथित मिलीभगत कर किसानों की फसल पर कट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। किसान संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा किया गया तो इसके खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला मोहाली अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला, भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के ब्लॉक मोहाली अध्यक्ष तरलोचन सिंह नडियाली, लखोवाल के नेता सुखविंदर सिंह सुखी तंगौरी, गुरप्रीत सिंह नडियाली, गुरमीत सिंह पूर्व सरपंच सियाऊ, कुलविंदर सिंह कराला, सरपंच गुरबचन सिंह प्रेमगढ़, छिंदा बनूड़ और काला सियाऊ सहित अन्य किसानों ने अनाज मंडी बनूड़ का दौरा किया। किसान नेताओं ने बताया कि कुछ किसानों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि कुछ शैलर मालिक आढ़तियों के साथ मिलकर धान पर कट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि किसानों की फसल पर किसी भी तरह की कटौती की गई तो किसान संगठन आंदोलन करेंगे।

प्रमाणित बीज बोने के बाद कटौती का विरोध
किसान नेताओं ने कहा कि किसानों ने सरकार द्वारा प्रमाणित बीजों की बुआई की है। उनका कहना है कि प्रमाणित बीजों से कई बार उत्पादन कम होने के बावजूद किसानों ने इन्हें प्राथमिकता दी। ऐसे में फसल पर कट लगाना किसानों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने आढ़तियों और शैलर मालिकों से कटौती न करने की अपील की। साथ ही प्रशासन से बनूड़ मंडी में दूसरे राज्यों से आने वाले धान को रोकने की मांग की, ताकि स्थानीय किसानों की फसल का एक-एक दाना सरकारी निर्धारित दर पर खरीदा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed