फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Athletes displayed their prowess at the district-level competitions of 'Khedan Watan Punjab'.

Mohali News: खेडां वतन पंजाब की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 07 Oct 2026 02:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Athletes displayed their prowess at the district-level competitions of 'Khedan Watan Punjab'.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चौथे-पांचवें दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी, फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले
विज्ञापन

मोहाली। खेडां वतन पंजाब की 2026-27 जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के चौथे और पांचवें दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। अंतिम दो दिन में एथलेटिक्स, कबड्डी, तैराकी, बास्केटबॉल और फुटबॉल के मुकाबले करवाए गए। खेल मैदानों में खिलाड़ियों के बीच आखिरी समय तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अपनी ताकत, तकनीक और खेल रणनीति का प्रदर्शन कर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। चौथे दिन एथलेटिक्स के अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रौनक ने पहला, मोहाली के कुलनूर सिंह ने दूसरा और झंजेड़ी के दीपक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 41 से 60 वर्ष आयु वर्ग में डेराबस्सी के मनमोहन सिंह पहले, खरड़ के सुरिंदरपाल सिंह दूसरे और डेराबस्सी के मनजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में लालड़ू की टीम ने स्वर्ण, यूथ क्लब फतेहगढ़ ने रजत और सीजीसी लांडरां ने कांस्य पदक जीता।

तैराकी में नदरबीर सिंह अव्वल
तैराकी के अंडर-14 लड़कों के बैकस्ट्रोक मुकाबले में नदरबीर सिंह ने पहला, हरलव सिंह ने दूसरा और समरप्रताप सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचवें और अंतिम दिन फुटबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले करवाए गए। फुटबॉल में चीता एफसी ने सेमरोख स्कूल को दो अंकों से, जबकि खालसा अकादमी ने सिंहपुरा को चार अंकों से हराया। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में बीएसएच आर्या ने प्रभ आसरा को चार, सेमरोख स्कूल ने सिंहपुरा को एक और खेलो इंडिया ने ओकरेज को तीन अंकों से मात दी। खालसा अकादमी ने चीता एफसी को दो अंकों से पराजित किया। समापन अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन से साबित होता है कि पंजाब की युवा पीढ़ी खेलों में आगे बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि खेलों वतन पंजाब का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मंच देना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed