फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire broke out in a tour and traveler shop, fire brigade brought it under control

Mohali News: टूर एंड ट्रैवलर की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a tour and traveler shop, fire brigade brought it under control
खरड़। वार्ड नंबर-12 छज्जू माजरा रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे एक टूर एंड ट्रैवलर की बंद दुकान में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने कोशिश करके आग को आगे बढ़ने से रोका। वार्ड के पार्षद राजवीर सिंह राजी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से दफ्तर में रखा कंप्यूटर, फर्नीचर और एसी जलकर खाक हो गया। दुकान के मालिक विक्रांत शुक्ला ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही दुकान बंद करके खाना खाने घर गए थे इसी बीच दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड अफसर कौर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी है। सूचना मिलने पर 5 मिनट में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed