{"_id":"56faabe34f1c1b054df001ab","slug":"financial-healp-4584-workers-mohali-sate-gornment","type":"story","status":"publish","title_hn":"4584 मजदूरों को दी लाखों की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4584 मजदूरों को दी लाखों की आर्थिक सहायता
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने मजदूरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्कीम शुरू की है। इसके तहत जिले के 4584 रजिस्टर्ड मजदूरों को 2530369 रुपये दिए है। जबकि 232 मजदूरों को 1611000 रुपये की राशि जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इस काम की देखरेख पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्क्स वेलफेयर बोर्ड करेगा। यह जानकारी एसडीएम लखमीर सिंह ने सब डिविजन स्तर की कमेटी की मीटिंग के दौरान दी। इस मौके पर सहायक कमिश्नर मोना पुरी, निर्माण इंस्पेक्टर जसप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।
विभिन्न स्कीमों के तहत जारी लाखों की राशि
एसडीएम ने बताया कि कमेटी ने 232 आवेदनों को मंजूरी दी है। इस दौरान एलटीसी स्कीम के अधीन 34 मजूदरों को दो हजार रुपये दिए गए। जबकि 8 मजदूरों की लड़कियों की शादी के लिए शगुन स्कीम के तहत प्रति मजदूर 31 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा वजीफा स्कीम के आधीन 189 लाभार्थियों को 2800 से 58000 तक कुल 129000 लाख जारी किए गए। वहीं, प्रसूता स्कीम के तहत एक मामले में प्रशासन ने 5 हजार रुपये की सहयता देने की मंजूरी दी है।
इन्हें मिल सकती है आर्थिक मदद
सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक मदद के तहत राज मिस्त्री, ईंट पकाने वाले मजदूर, प्लंबर, तरखाण, वैल्डर, इलेक्ट्रिशियन, सीवरेज, मार्बल, टाइल लगाने वाले, पेंटर पीओपी करने वाले, सड़क बनाने वाले बिल्डिंग बनाने वाले आदि मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
इन स्कीमों में आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18से 60 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही उसे एक साल में कम से कम 90 दिन काम करने का अनुभव हो। इस सेवा का लाभ मनरेगा कर्मी भी उठा सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि आवेदक को अपनी सदस्यता के लिए एक बार 25 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उसे 10 रुपये प्रति महीना बोर्ड में जमा करवाने होंगे।
दुर्घटना होने पर मिलेगा हर्जाना
बोर्ड के रजिस्टर्ड मजदूर की मौत या दिव्यांग होने पर उसके परिवार को एक्सग्रेशियां के तहत दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मजदूरों की बेटियों को पहली कक्षा से वजीफा स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत बेटियों की शादियों के दौरान 31 हजार रुपये की शगुन राशि दी।
बीमारी पर मिलेगा मेडीक्लेम
पंजीकृत मजदूर व उसके परिवार के सदस्य को गंभीर रोग होने पर इलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि संबंधित विभाग के सभी अधिकारियों गांव स्तर पर स्कीम के प्रति लोगों को जगरूक करने के निर्देश दिए हैं।