{"_id":"6716fa19839e056ac9024829","slug":"fight-with-wife-on-the-day-of-karva-chauth-husband-commits-suicide-by-hanging-himself-mohali-news-c-71-1-mli1005-120979-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: करवाचौथ के दिन पत्नी से झगड़ा, पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: करवाचौथ के दिन पत्नी से झगड़ा, पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
जीरकपुर। करवाचौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। जहां इस त्योहार के दिन पत्नियों की ओर से व्रत रखकर अपने पतियों की लंबी उम्र की दुआ मांगी जा रही थी, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया और पूरे परिवार में खुशी की जगह मातम छा गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश एवं हाल निवासी गांव किशनपुरा ढकोली, जीरकपुर के रूप में हुई है। वह ढकाेली में पेड़ के नीचे नाई का काम करता था और कई साल से यहां किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि जिस समय पत्नी के साथ झगड़ा हुआ, उस समय पति ने शराब पी रखी थी और पत्नी के साथ झगड़ा करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली थी।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बयान दिया है कि कृष्ण कुमार रविवार की रात शराब पीकर घर पहुंचा था और अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करके अपने कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगा ली और पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान परिजनों ने कुंडी खुलवाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने जब कुंडी नहीं खोली तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर दाखिल हुए तो देखा कृष्ण कुमार पंखे से लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है।