{"_id":"64dd35f1a7907cace60440e2","slug":"father-arrested-for-molesting-daughter-grandmother-filed-case-mohali-news-c-71-1-mli1001-4193-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalru: बेटी को अश्लील फिल्में दिखाता था पिता, रोकने पर भी नहीं माना, दादी ने पुलिस को शिकायत देकर करवाया अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalru: बेटी को अश्लील फिल्में दिखाता था पिता, रोकने पर भी नहीं माना, दादी ने पुलिस को शिकायत देकर करवाया अंदर
Thu, 17 Aug 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:17 AM IST
सार
पीड़ित किशोरी की दादी ने बताया कि उनके बेटे की उम्र करीब 45 साल है और वह मजदूरी करता है। कई दिनों से वह अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाता था। उसे ऐसा करते हुए कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
पंद्रह वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में लालड़ू पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है किशोरी की दादी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई हुई। अब पुलिस बुधवार को आरोपी को डेराबस्सी की अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: बढ़ रहे वेश्यावृत्ति मामलों पर HC सख्त, कहा-स्पा/मसाज सेंटरों के लिए दिल्ली की तर्ज पर बने नियम
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किशोरी की दादी ने बताया कि उनके बेटे की उम्र करीब 45 साल है और वह मजदूरी करता है। कई दिनों से वह अपनी ही बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह उसे मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाता था। उसे ऐसा करते हुए कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस को शिकायत देने से पहले भी उसे समझाया लेकिन वह नहीं अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित किशोरी की मां काफी दिनों से बीमार है। इस कारण वह घर में भूमि तल पर सास के साथ रहती है जबकि आरोपी पिता पहली मंजिल पर रहता था। वह बेटी को किसी न किसी बहाने से पहली मंजिल पर बुला लेता था और गलत हरकतें करता था। इस संबंध में लालड़ू थाना प्रभारी अजितेज कौशल का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। पीड़ित किशोरी फिलहाल सदमे में है। वह कुछ नहीं बता पा रही है।