{"_id":"5ffa01598ebc3e34672c3a50","slug":"fast-driven-car-overturned-uncontrollably-two-friends-dead-third-injured-mohali-news-pkl400101043","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक करते तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, तीसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक करते तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत, तीसरा जख्मी
विज्ञापन
बेकाबू होकर पलटी तेज रफ्तार गाड़ी।
- फोटो : MOHALI
कुराली। कुराली-चंडीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और तीसरा युवक जख्मी हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार में सवार युवकों ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान युवकों की कार बेकाबू होकर पहले खंभे से टकराई और फिर सड़क पर पलट गई।
इस हादसे में मृतकों की पहचान 26 वर्षीय जोगिंदर सिंह निवासी डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ और 31 वर्षीय राजेश भाटिया पुत्र आदर्श भाटिया निवासी सेक्टर-38 वेस्ट, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इनमें जोगिंदर सिंह चितकारा यूनिवर्सिटी में सिक्योरिटी गार्ड था और राजेश भाटिया करियाने की दुकान करता था। जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठा सुरेंद्र मोंटी नाम का युवक जख्मी हो गया। उसने सीट बेल्ट बांधी हुई थी, इसलिए जान बच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। इस मामले में कुराली थाने की पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के मुुताबिक यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे कुराली-चंडीगढ़ हाईवे पर गुप्ता अस्पताल के सामने उस समय हुआ, जब कुराली की ओर से चंडीगढ़ की ओर तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक बेकाबू होकर स्ट्रीट लाइट के पोल से जा टकराई और टकराने के बाद बुरी तरह से सड़क पर पलट गई। इस दौरान कार में सवार तीनों युवक इसमें फंस गए। यहां जमा हुए लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर कार में फंसे युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो युवकों जोगिंदर सिंह और राजेश भाटिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चला रहे सुरेंद्र मोंटी को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जिस दोस्त से मिलने गए थे उसके साथ हवेली में खाया था खाना
जानकारी के मुताबिक तीनों युवक कुराली में रहने वाले अपने एक दोस्त विनीत मक्कड़ को मिलने आए थे। इसके बाद उसके साथ इन्होंने हवेली में जाकर एक साथ खाना खाया। यहां से चलने के बाद इन्होंने विनीत को उसके घर पर छोड़ दिया और यहां से वापिस चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। अभी वह दोस्त को छोड़कर कुछ दूरी पर ही गए थे कि एक वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हो गया। इस हादसे की जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय कार बेकाबू हो गई और कार चला रहे युवक के साथ बैठे एक युवक और पिछली सीट पर बैठे दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि ड्राइवर सीट पर बैठे सुरेंद्र मोंटी की सीट बेल्ट लगी होने के कारण जान बच गई। यह भी पता चला है कि युवकोें ने शराब पी रखी थी।
राजेश परिवार का था इकलौता सहारा
जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय राजेश भाटिया अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। उसकी चंडीगढ़ में करियाने की दुुकान थी। उसके पिता को पैरालाइज हो रखा है, जबकि माता भी बीमार रहती है और उसकी एक बहन भी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी राजेश के ऊपर ही थी।