फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Farmers to block Ambala-Chandigarh highway if electricity issue is not resolved: Union

बिजली समस्या न सुलझी तो अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम करेंगे किसान: यूनियन

Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers to block Ambala-Chandigarh highway if electricity issue is not resolved: Union
लालडू। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक डेराबस्सी ने बिजली की कमी को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि पर्याप्त बिजली न मिलने पर अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे अनिश्चितकाल के लिए जाम कर दिया जाएगा। इससे पहले 26 अगस्त को सुबह 9 बजे एक्सियन कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन




यह फैसला गांव जौला कलां में जिला प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में विभिन्न गांवों के किसान शामिल हुए। किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए नियमित बिजली सप्लाई जरूरी है। लंबे पावर कट के कारण खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को फसल के नुकसान का डर सता रहा है। हैप्पी मलकपुर ने कहा, यदि एक्सियन की ओर से किसानों की बिजली सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संगठन अनिश्चित समय के लिए अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने को मजबूर होगा।
विज्ञापन




जमीन खरीद-फरोख्त के मुद्दे पर भी चर्चा

बैठक में डेराबस्सी और मोहाली क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों पर भी बात हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ डीलर बयाना लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करवाते। वे किसानों को उनकी बकाया राशि भी नहीं देते। संगठन ने ऐसे प्रभावित किसानों को मदद का भरोसा दिया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि समाधान न होने पर आरोपित डीलरों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed