{"_id":"6665b40bcdeff59da1081aed","slug":"farmers-demonstrated-in-favor-of-cisf-women-employee-in-mohali-mohali-news-c-71-1-mli1005-115501-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में सीआईएसएफ महिला कर्मचारी के पक्ष में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में सीआईएसएफ महिला कर्मचारी के पक्ष में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा- एफआईआर रद्द नहीं की तो तेज होगा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली में किसानों ने रविवार को सांसद कंगना रणौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी कुलविंदर कौर के समर्थन में प्रदर्शन किया।
यह मार्च गुरुद्वारा अंब साहिब से शुरू कर डीसी, एसएसपी ऑफिस तक निकाला गया, जहां एसएसपी संदीप गर्ग पहुंचे और किसान संगठनों का ज्ञापन लिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सीआईएसएफ महिला कर्मी पर दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की गई तो उनकी तरफ से प्रर्दशन और तेज किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अंबाला से भगत सिंह जत्थेबंदी, सिद्धू किसान यूनियन के प्रधान जगदीश सिंह डल्लेवाल और किसान जत्थेबंदी यूनियन के प्रधान सरवन सिंह पंधेर के अलावा काफी मात्रा में किसान शामिल थे। किसानों के प्रदर्शन में काफी संख्या में ट्रैक्टर भी शामिल थे।
पंजाब के सीएम को देंगे ज्ञापन
किसानों की ओर से सीआईएसएफ की महिला कर्मचारी के समर्थन में निकाले गए प्रदर्शन के दौरान उनके हाथों में कंगना और कुलविंदर कौर के पोस्टर थे। कंगना का पोस्टर हाथ में लेकर लोग नारेबाजी कर रहे थे। किसानों ने कहा कि कंगना ने पंजाब के लोगों को आतंकवादी कहा है, उन्हें इस बयान को लेकर पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। किसान मांग कर रहे हैं कि महिला कर्मी के खिलाफ दर्ज केस वापस लिया जाए और सस्पेंड अधिकारी को बहाल किया जाए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री के नाम मोहाली की डीसी आशिका जैन को ज्ञापन सौंपेंगे।
थप्पड़ के बाद कंगना का आया था बयान
कंगना ने इस घटना की पुष्टि इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके भी की थी। उन्होंने कहा था मैं सेफ हूं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मेरे साथ हादसा हो गया। एयरपोर्ट पर एक महिला कर्मी ने मुझे गालियां देनी शुरू कर दीं। उसने बताया कि वह किसान आंदोलन की सपोर्टर है। उसने साइड से आकर मुझे चेहरे पर हिट कर दिया। मैं तो सुरक्षित हूं, लेकिन मेरी चिंता पंजाब में बढ़ रहे उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर है। इसे कैसे भी करके हैंडल करना पड़ेगा।