{"_id":"64838c94dca91db21507c938","slug":"fake-ticket-handed-over-to-go-to-canada-revealed-at-the-airport-mohali-news-c-71-1-mli1001-1579-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कनाडा जाने के लिए थमाया नकली टिकट, एयरपोर्ट पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कनाडा जाने के लिए थमाया नकली टिकट, एयरपोर्ट पर हुआ खुलासा
Sat, 10 Jun 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। फेस-10 निवासी एक व्यक्ति को कनाडा जाने के लिए नकली टिकट थमा दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित मौके पर नई टिकट खरीदकर कनाडा पहुंचा। यात्रा से लौटने के बाद उन्होंने इस बारे में थाना फेज-11 में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी राहुल चड्ढा निवासी फेज-10 के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई जसप्रीत सिंह ने 24 अप्रैल को कनाडा जाना था। 28 मार्च को वह राहुल चड्डा से मिले और टिकट बुक करवाने संबंधी बात की तो उसने कहा कि वह 20.50 लाख रुपये में कनाडा की टिकट दिला देगा। इस पर उन्होंने उसे पूरे पैसे का भुगतान कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे टिकट भी दे दिया। टिकट लेकर जब उसका भाई 24 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो टिकट चेक करने पर पता चला कि टिकट नकली है। इसके बाद उन्होंने ऐन मौके पर दूसरी टिकट 3.42 लाख रुपये खर्च करके खरीदा और कनाडा पहुंचा। अब इस मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।