फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Expensive to build a house and shop in Mohali

मोहाली में घर और दुकान बनाना हुआ महंगा

Mon, 04 Jul 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Expensive to build a house and shop in Mohali
मोहाली। वीआईपी सिटी में अब घर बनाना और प्रॉपर्टी खरीदना आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन ने तीनों सब-डिवीजन में पड़ते इलाकों के कलेक्टर दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

दाम बढ़ने से लोगों की जेब पर 100 गज के प्लॉट की रजिस्ट्री कराने पर एक से तीन लाख रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। खासकर मोहाली सब-डिवजीन में यह बढ़ोतरी 35 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक की है। नए दाम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। हालांकि प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि कलेक्टर दाम बढ़ाने का अभी उचित समय नहीं था क्योंकि करोना काल के दौरान पहले ही दाम बढ़ाए जा चुके थे।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र में दाम
फेज व सेक्टर पुराने दाम नए दाम
सेक्टर-48 व 48सी 20000 30000
सेक्टर-53 से 57 20000 30000
सेक्टर-59, फेज 4 व 5 20000 30000
सेक्टर-60, फेज 3बी1 व 3बी2 22000 30000
फेज-7 22000 30000
फेज-9 20000 30000
फेज-10 20000 30000
फेज-11 20000 30000
सेक्टर-66 से 71 22000 30000
सेक्टर-74ए 15000 20000
सेक्टर-76 से 80 17000 30000
सेक्टर-85 से 91 17000 30000
सेक्टर-92 से 104 14000 20000
सेक्टर-105 से बाद 14000 20000
सेक्टर-122 (39 वेस्ट) 9000 15000
एयरोसिटी एयरपोर्ट चौक तक 20000 30000
एयरोसिटी एयरपोर्ट चौक के आगे 15000 30000
आईटी सिटी 20000 30000
सेक्टर-66ए, 82ए व 82 20000 30000
सेक्टर-83 व 83ए 12000 20000
व्यापारिक दाम
सेक्टर-53 से 59 85000 90000
सेक्टर-60 व 61 100000 110000
सेक्टर-63 से 69 85000 90000
सेक्टर-70 100000 110000
सेक्टर-66ए 40000 60000
सेक्टर-71 से 89 50000 90000
सेक्टर-90 व 91 50000 75000
सेक्टर-82ए 40000 60000
सेक्टर-83ए 20000 60000
सेक्टर-92 से 104 तक 35000 50000
सेक्टर-104 के बाद 35000 40000
सेक्टर-122 (39 वेस्ट) 19000 30000
बलक मैटीरियल मार्केट 25000 50000
एरोसिटी 40000 60000
आईटी सिटी 40000 60000
औद्योगिक क्षेत्र में दाम
फेज 1 से 9 और सेक्टर 66ए से 82 (1000 वर्ग गज तक) 12000 18000
फेज 1 से 9, सेक्टर-66ए से 82 (1000 वर्ग गज से ऊपर) 10000 16000
एयरपोर्ट रोड गोपाल चौक से लेकर चीमा बायलर चौक तक 40000
गुरद्वारा सिंह शहीदां रोड से सेक्टर-82 तक व्यापारिक जगह का दाम 90000
एयरपोर्ट चौक के बाद जीरकपुर लाइट प्वाइंट तक व्यापारिक जगह का दाम 60000
अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, इंस्टीट्यूट 10000 से 12000
नोट : जमीन के दाम प्रति वर्ग गज में।
निर्माण के दाम भी हुए दोगुना
रिहायशी क्षेत्र में नया निर्माण पांच साल तक पहले 700 रुपये था जो अब 2400 प्रति वर्ग फुट प्रस्तावित किया गया है। पांच साल से दस साल तक निर्माण के दाम 700 से बढ़ाकर 1200 और दस साल से ज्यादा तक 450 रुपये से लेकर 1000 प्रति वर्ग फुट प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र का दाम भी 400 रुपये से लेकर 1000 प्रति वर्ग फुट तय किया गया है। व्यापाकि इलाके में नया निर्माण दस साल तक 600 से 800, दस साल से ज्यादा 400 से 600 प्रति वर्ग फुट किया गया है। इसी तरह औद्योगिक इलाके में आरसीसी लेंटर वाला शेड 350 से 500 और कच्चा शेड 300 से 350 रुपये प्रति वर्ग फुट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक इलाके फेज 1 से 9 तक रिहायशी, व्यापारिक व प्लैट के दाम
रिहायश के दाम 15000 से बढ़ाकर 20000, व्यापारिक 30000 से 40000 और फ्लैट के दाम ग्राउंड, पहली और दूसरी मजिल 2200 से 2500, तीसरी से पांचवी मंजिल 2000 से 2200, पांचवीं से ऊपर 1800 से 2000 प्रति वर्ग फुट दाम बढ़ाए गए हैं। इसी तरह व्यापारिक में बेसमेंट के 2300 से 2800, ग्राउंड और पहली मंजिल 3300 से 4000, दूसरी से चौथी 2800 से 3400 और पांचवीं और उससे उपर के दाम 2300 से लेकर 2800 रूपए प्रति वर्ग फुट बढ़ा दिए गए है।
अपार्टमेंट दाम भी बढ़े
रिहायशी और कमर्शियल दाम के अलावा मोहाली और आसपास के सेक्टरों में निजी बिल्डरों द्वारा बनाए गए अपार्टमेंट के दामों में भी 200से लेकर 700 रुपये तक बढ़ेतरी की गई है। इनमें से पुडा द्वारा बनाए गए पूरब अपार्टमेंट के दाम पहले 3000 रुपये प्रति वर्ग फुट थे जो अब बढ़ कर 3500 प्रति वर्ग फुट कर दिए गए हैं। शॉपिंग मॉल, कांप्लेक्स और सेक्टर-98 के बाद के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है। इनके दाम भी 500 रुपये प्रति वर्ग फुट के हिसाब से बढ़ाए गए है।
(क्या कहते हैं प्रॉपर्टी सलाहकार)
कलेक्टर दामों में की गई बढ़ोतरी से प्रॉपर्टी के कारोबार में काफी असर पड़ेगा। इससे आम लोग जो अपना घर बनाना चाहते थे, उन पर बोझ पड़ेगा। सरकार को आम लोगों की तरफ ध्यान देना चाहिए। -शलिंदर आनंद, पूर्व प्रधान

मोहाली प्रार्प्टी कंसल्टेंट एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह डडवाल ने बताया कि सरकार को अभी कलेक्टर दाम नहीं बढ़ाने चाहिए थे। दाम बढ़ने से रजिस्ट्रियां कम होंगी और ज्यादातर लोग जीपीए पर जोर देंगे। -हरप्रीत सिंह डडवाल, मोहाली प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed