मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से नॉन बोर्ड कक्षाओं की टर्म-दो की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षाएं 21 मार्च 31 मार्च तक करवाई जाएंगी। साथ ही पांच अप्रैल तक परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस दौरान ही स्कूलों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्कूलों में नए सेशन का आगाज हो जाएगा। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की वजह से शिक्षा विभाग की तरफ से इस बार नॉन बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस भी दो हिस्सों में बांट दिया गया है। ऐसे में टर्म-एक की परीक्षाएं हो चुकी है। वहीं, अब कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ गई। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों को हिदायत दी है कि 21 मार्च 31 मार्च तक परीक्षाएं ऑफलाइन करवाई जाएं। परीक्षा टर्म-दो के लिए निर्धारित सिलेबस में से ही करवाई जाएंगी। स्कूलों को साफ किया गया है कि परीक्षाओं के प्रश्न पत्र निर्धारित फार्मेट में ही रखे जाएं। परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय बोर्ड कक्षाओं की डेटशीट का पूरा ध्यान रखा गया है। कोशिश यही है कि किसी भी तरह से दोनों परीक्षाओं की डेटशीट का मिलान न हो। जिससे स्कूल के स्टाफ को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। बता दें कि इस बार 5वीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बोर्ड आयोजित की जा रही है, जबकि अन्य परीक्षाएं स्कूल स्तर पर रहेंगी।