फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Even after the inauguration twice, the work of Khanpur Road from Bus Stand in balance

दो बार उदघाटन होने के बाद भी बस स्टैंड से खानपुर रोड का काम आधर में

Mon, 01 Aug 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Even after the inauguration twice, the work of Khanpur Road from Bus Stand in balance
खरड़। शहर के बस स्टैंड से खानपुर टी प्वाइंट तक पुरानी मोरिंडा रोड को चौड़ा करने वाले प्रोजेक्टों का दो बार उद्घाटन होने के बाद भी इसका काम अधर में है। तो दूसरी तरफ इस वजह से रोजाना लोगों को जाम का शिकार होना पड़ता है। इतना ही नहीं इस वजह से हादसों का डर बना रहता है। जबकि प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है। इलाके के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। साथ ही गुहार लगाई है कि पहल के आधार पर सड़क का काम शुरू किया जाए। ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त प्रोजेक्ट का उद्घाटन काउंसिल प्रधान की ओर से 24 जुलाई, 2021 को आननफानन किया गया था। बाद में उसी दिन शाम को स्थानीय निकाय विभाग के कांग्रेसी मंत्री ब्रह्म महिंदरा द्वारा भी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया गया था। इस सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब 7.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। बाकायदा सड़क की टेंडरिंग तक हो गई थी। लाखों रुपये के विज्ञापन इस संबंध जारी कर दिए गए। लेकिन प्रोजेक्ट फाइलों से आगे नहीं बढ़ पाया। इस सड़क पर बहुत ज्यादा यातायात रहता है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और रेहड़ी फली वालों की ओर से अवैध कब्जे और आटो चालकों के अवैध स्टैंडों के कारण यहां हमेशा जाम जैसी स्थिति बनीं रहती है। इस सड़क पर सरकारी अस्पताल के अलावा तीन बड़े स्कूलों समेत कई सरकारी दफ्तर हैं और स्कूली बच्चों को भारी यातायात के बीच स्कूल आने और जाने में बड़ी समस्या होती है। कई बार गंभीर रूप से बीमारी मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। इन गंभीर समस्याओं के चलते शहरवासियों की मांग है कि इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर चौड़ा करने के काम की शुरूआत की जाए।
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed