फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Employees organizations took out a rally in Phase-8 and demanded their rights

पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर सरकार : अरोड़ा

Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Employees organizations took out a rally in Phase-8 and demanded their rights
मोहाली। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन 10 से 15 अक्तूबर तक कलम छोड़ हड़ताल पर हैं। इसके तहत पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन मोहाली फेज-8 स्थित पुडा भवन ने पंचायत विभाग, डीपीआई, और एसईआरटी के कर्मचारियों की ओर से सांझा समर्थन देते हुए पंजाब सरकार के विरुद्ध अपने मांगों को लेकर रैली निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के सचिव सुनील अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने से पहले पंजाब के सभी मुलाजिमों से उनकी मांगों को पूरा करने का वादा किया था लेकिन नौ सरकार को आए नौ आठ महीनों से अधिक का वक्त हो गया है। मुलाजिमों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है। हम यह इस रैली के माध्यम से यह याद पंजाब सरकार को याद दिलाना चाहते हैं। कि मुलाजिमों की ओर से की जाने वाली सभी मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा पंजाब के सभी कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, साथ ही 2004 से बंद पड़ी पेंशन स्कीम को लागू किया जाए, वहीं डीए की लंबित किस्तों का भुगतान जल्द किया जाए, साथ ही छठे पे कमीशन को भी जल्द लागू किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही रैली को संबोधन करते हुए गुरइकबाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि मौजूदा सरकार को हम याद दिलाना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में पंजाब के सभी मुलाजिमों का बड़ा योगदान है। सत्ता में आने के बाद पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है, जिस कारण सभी कर्मचारी यूनियनें अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन के जिला प्रधान वासवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि सभी कर्मचारी यूनियन को एक साथ एक मंच पर होकर पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अगर सभी कर्मचारी यूनियन एक साथ होंगी तो वह दिन दूर नहीं जब सरकार द्वारा सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। वहीं अगर सरकार मुलाजिमों की मांगों को लेकर टालमटोल करती तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed