{"_id":"684dcfb09075f569ce0d39bc","slug":"electricity-shortage-nabha-prabhat-road-was-blocked-at-night-grid-was-gheraoed-in-the-morning-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130157-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली किल्लत : रात को नाभा पभात रोड किया जाम, सुबह ग्रिड का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली किल्लत : रात को नाभा पभात रोड किया जाम, सुबह ग्रिड का किया घेराव
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर-27 की शिवालिक विहार, शिवा एनक्लेकव, एकेएस-1, एकेएस-2 के अलावा अन्य सोसाइटियों में शुक्रवार दोपहर से बिजली कटौती के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बिजली न आने की वजह से लोग पानी के लिए भी तरस गए हैं। शुक्रवार शाम सात बजे तक बिजली का इंतजार करने के बाद क्षेत्र के लोगों ने शिवालिक विहार से नाभा पभात रोड जाम कर दिया।
भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। क्षेत्र के लोगों ने तड़के तीन बजे तक सड़क जाम रखा और उसके बाद कुछ समय के लिए अपने घर चले गए। शनिवार सुबह होते ही वार्ड नंबर-27 के लोग फिर से इकट्ठा होने शुरू हुए और वार्ड पार्षद रेनू नेहरू को साथ में लेकर पभात ग्रिड का घेराव किया। लोगों ने सरकार के खिलाफ फिर से नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। खबर लिखे जाने तक भी इस क्षेत्र के लोग बिना बिजली और पानी के बैठे हुए थे।
वार्ड में 7000 के करीब वोटर हैं। उनका मैं प्रतिनिधित्व करती हूं। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह मेरे पास ही आते हैं। बिजली की समस्या को लेकर भी मेरे वार्ड के लोग मेरे पास बार-बार आ रहे हैं। मैं और मेरे पति समाज सेवी पवन नेहरू लगातार इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करवा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर सरकार और प्रशासन द्वारा एक जनप्रतिनिधि की सुनवाई नहीं की जा रही है तो आम जनता का क्या होगा। - रेनू नेहरू, पार्षद, वार्ड-27
विज्ञापन
शिवा एनक्लेव में 200 केवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। शिवालिक विहार में कल जो 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था, वह आज फिर से सड़ गया है। उसे आज बदलवाया जा रहा है। जल्द ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। ज्यादा गर्मी बढ़ने से लोड ज्यादा बढ़ रहा है। इस कारण लोगों को बिजली संबंधी समस्याएं ज्यादा आ रही है। - सुरेंद्र सिंह बैंस, एक्सएईएन, बिजली विभाग जीरकपुर।